Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के किदवई नगर में लगी आग, 4 झुलसे:पति नमाज पढ़ने गए थे, घर में बच्चों संग थी महिलाएं; अचानक लगी आग

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के सुराही वाली मस्जिद स्थित गली नंबर 1 किदवई नगर में मकान में अचानक आग लग गई। आग सोमवार देर शाम को लगना बताया जा रहा है। यहां इकबाल का दो मंजिला मकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़ों का गोदाम है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम इकबाल अपने भाई के साथ नमाज पढ़ने मस्जिद में गया था। घर में पीछे से 2 महिलाएं और 4 बच्चे अकेले थे। तभी अचानक आग लग गई। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। पड़ोसियों ने घर में आग की लपटें उठती देखी और हंगामा मचा दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। वहीं आग में घर के अंदर दोनों महिलाओं और चारों बच्चे फंस गए। जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला गया है। आग में फंसने के कारण बच्चे, महिलाएं घायल हुए हैं। जिन्हें पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में मरीज का सफल लिवर प्रत्यारोपण:SGPGI के ब्रेन डेड मरीज से किया था डोनेट,12 घंटे तक चली जटिल सर्जरी
    Next Article
    युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या की:लोको पायलट ने दी सूचना, कानपुर देहात का रहने वाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment