Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:दरोगा समेत दो तिलहर की नगरिया चौकी से, दो सदर थाने से हटाए गए

    9 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अनुशासनहीनता के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। इनमें तिलहर की नगरिया चौकी पर तैनात एक दरोगा और एक सिपाही शामिल हैं, जिन पर चेकिंग के दौरान अभद्रता का आरोप है। जानकारी के अनुसार, नगरिया चौकी पर तैनात दरोगा अनुज चौधरी और कांस्टेबल सुमित सैनी पर एक व्यक्ति से चेकिंग के दौरान अभद्रता करने और चालान काटने का आरोप लगा था। यह मामला एक मंत्री तक पहुंचा, जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके अतिरिक्त, सदर थाने में तैनात कांस्टेबल इंतखाफ और हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार पर भी अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं। इन सभी चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि फरियादी हो या आम जनता, किसी के साथ भी अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनमानी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में एसपी सौरभ दीक्षित अनुशासनहीनता के आरोप में लगभग दस पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर चुके हैं। उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने और जनता से शालीनता से पेश आने की हिदायत दी जाती है। इससे पहले, एक थाने में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया था। इस पर जांच के बाद एसपी ने छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में करंट लगने से युवक की मौत:घर में केबल काटते समय हुआ हादसा, टाइल्स लगाने का काम करते थे
    Next Article
    शाहजहांपुर में युवती के शव की हुई पहचान:पिता की डांट से नाराज थी, पिता-भाई ने शव खेत में फेंका, एक साल पहले युवक के साथ चली गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment