Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख:अफसर बोले- बीड़ी से लगी आग, किसानों ने कहा- मौके पर नहीं आए, बिजली से आग लगी

    14 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में गेहूं की फसल में आग लगने से करीब 8 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। आग बिजली के खंभे से लगी है। वहीं, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आग लगने का कारण बिजली नहीं, बल्कि जली हुई बीड़ी बताया है। यह घटना बंडा थाना क्षेत्र के इंदलपुर गांव में हुई। गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। आग लगने की सूचना पर किसान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई जांच करने नहीं आया। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने कहा कि जिस समय आग लगी, उस समय उस क्षेत्र की बिजली बंद थी। क्षेत्र के एसडीओ ने भी बिजली से आग लगने की बात से इनकार करते हुए कहा कि किसानों से कहा कि किसी ने बीड़ी जलाकर फेंकी होगी, जिससे आग लगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि जांच कर ली गई है, जबकि किसान कह रहे हैं कि कोई मौके पर नहीं आया। इस घटना में में भगवान दास, मुनेंद्र, राम प्रसाद और हरिओम सहित कई किसानों की फसलें जल गईं। पीड़ित किसान मुनेंद्र ने बताया कि उन्होंने ठेके पर जमीन लेकर फसल लगाई थी और अब उनके पास कुछ नहीं बचा है। किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग उनकी बात मानने को तैयार नहीं है और आग का कारण बीड़ी बता रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस के अलावा कोई अन्य अधिकारी, यहां तक कि लेखपाल भी मौके पर नहीं पहुंचे। पीड़ित किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर फसल लगाई थी, जो अब जलकर राख हो गई है, और उन्हें कर्ज भी चुकाना होगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस समय आग लगी। उस समय उस क्षेत्र की बिजली बंद थी। इसलिए बिजली से आग लगने की संभावनाएं कम हैं। फिर भी पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। टीम गठित कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रेलवे टिकट की कालाबाजारी का रैकेट पकड़ा गया:मुंबई के दलालों का नेटवर्क ध्वस्त, 2 फर्जी पैसेंजर गिरफ्तार
    Next Article
    कबूतर दिलाने के बहाने नाबालिग से यौन शोषण:16 साल के किशोर ने की गंदी हरकत, पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment