Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में अवैध संबंधों के चलते महिला की थी आत्महत्या:प्रेमिका गिरफ्तार, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में मृतका ने मरने से पहले वीडियो बनाकर पति और उसकी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर का है। 17 फरवरी को 35 वर्षीय महिला ने घर की ऊपरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में महिला ने अपनी मौत का जिम्मेदार पति दीपक शुक्ला और उसकी प्रेमिका प्रिया गुप्ता को ठहराया था। पति आए दिन मारपीट करता था महिला ने वीडियो में आरोप लगाया था कि उसका पति उसे छोड़कर प्रिया गुप्ता के साथ रह रहा था और उसके लिए घर भी खरीद लिया था। उसने बताया था कि वह रिश्ते को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन पति आए दिन मारपीट करता था और प्रेमिका भी उसे धमकाती थी। मृतका के पिता, जो हरदोई जिले के निवासी हैं, की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने आरोपी पति दीपक शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी प्रेमिका प्रिया गुप्ता को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे भी संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। प्रिया गुप्ता मूल रूप से बलिया की रहने वाली है और वर्तमान में बनारस पते पर रहती थी, जबकि कुछ समय से शाहजहांपुर में रह रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में पर्याप्त साक्ष्य जुटाए गए हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म:9 माह की गर्भावस्था से खुलासा, मंडप मालिक-ठेकेदार गिरफ्तार
    Next Article
    मेहनताना मांगने पर महिला को थप्पड़ मारे, गला दबाया:बरेली में रसूखदार महिला ने काम वाली बाई को पीटा, एसएसपी से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment