Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म:9 माह की गर्भावस्था से खुलासा, मंडप मालिक-ठेकेदार गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय मंदबुद्धि नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के 9 माह की गर्भवती होने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, लाल मोहम्मदपुर स्थित एक शादी मंडप में नाबालिग के साथ करीब एक साल तक लगातार दुष्कर्म किया गया। मंडप के मालिक महेंद्र प्रताप वर्मा और उसके भाई का 'सेलिब्रेशन विवाह मंडप' नाम से यह स्थल है। आरोपी संदीप, जो मंडप में वेटरों की ठेकेदारी करता था, नाबालिग को बहला-फुसलाकर मंडप में ले जाता था। मंडप मालिक महेंद्र प्रताप वर्मा उसे कमरा उपलब्ध कराता था। नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसकी मां उसे थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंडप मालिक महेंद्र प्रताप वर्मा और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। आरोपियों ने किशोरी की मां को लालच देकर गर्भपात कराने का प्रयास भी किया था। हालांकि, डॉक्टर के इनकार करने के बाद गर्भपात नहीं हो सका। इसके बाद किशोरी की मां एक स्थानीय पार्षद के पास पहुंची, जिन्होंने पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। किशोरी की मां ने बताया कि करीब पांच महीने पहले उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ था, जिसके लिए उसे दवा दी गई थी। उस समय किशोरी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी। मां बेटी को दे रहे थे धमकी। किशोरी की मां ने बताया कि आरोपी उसे समझौते के नाम पर मोटी रकम देने का लालच दे रहे थे और समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP आवास विकास परिषद का 4173 करोड़ का बजट पास:अयोध्या के लिए सबसे ज्यादा फंड; वाराणसी-मऊ में जमीन खरीद को मंजूरी
    Next Article
    शाहजहांपुर में अवैध संबंधों के चलते महिला की थी आत्महत्या:प्रेमिका गिरफ्तार, सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment