Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में भतीजों ने चाचा की गोली मारकर हत्या की:गाड़ी के आगे और पीछे कार लगाकर रोका, बाहर खींचकर की फायरिंग, 5 घायल

    15 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में जमीनी विवाद के चलते भतीजों ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय वीरेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वीरेश सिंह अपने एक भतीजे के साथ कार से कहीं जा रहे थे। तभी उनके अन्य भतीजों ने दो कारों से उनका पीछा किया। हमलावरों ने वीरेश की कार को एक कार आगे और एक कार पीछे लगाकर घेर लिया और टक्कर मार दी। इसके बाद, हमलावरों ने वीरेश को कार से बाहर निकाला और गोली मार दी। गोली लगने से वीरेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात में पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने से पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वीरेश सिंह का अपने भतीजों के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर इटोरा में उमड़ा आस्था का सैलाब:श्री कैला देवी ब्रज धाम मंदिर में मिशन शक्ति टीम सक्रिय
    Next Article
    मऊ में पेशकार ने 45 हजार रुपए ली रिश्वत, VIDEO:नोट गिनते हुए दिखाई दिए, वरासत दर्ज करने के लिए मांगे थे 60 हजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment