Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में बस-कार टक्कर, तीन लोगों की मौत:जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर हुआ हादसा, एक गंभीर घायल

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के जलालाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार बस की आर्टिगा से टक्कर हो गई। बरेली डिपो की बस और अर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव शुरू किया और शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी। जानकारी के मुताबिक, बरेली डिपो की बस सुबह करीब साढ़े सात बजे फर्रुखाबाद की ओर से आ रही थी। इसी दौरान अल्हागंज थाना क्षेत्र में सुगसुगी पुलिया के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। कार में सवार लोग बुरी तरह फंसे हुए थे। मौके पर तीन की मौत, एक गंभीर सूचना मिलते ही अल्हागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल की हालत इतनी नाजुक बताई जा रही है कि वह बोल पाने की स्थिति में नहीं है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार कार आगरा नंबर की है, जबकि सवारों के लखीमपुर के अलग-अलग इलाकों का रहने वाला होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पहचान की कोशिश जारी है। कार से निकालने में लगी मशक्कत हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और स्थानीय लोगों को कार में फंसे शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। राहत कार्य के दौरान यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया। करीब एक घंटे बाद मार्ग को आंशिक रूप से सुचारु कराया जा सका। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि इस पुलिया के पास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हादसे की जांच शुरू पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। बस चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। एक बार फिर इस हादसे ने हाईवे पर बढ़ती रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की अपील है कि वाहन चालक सावधानी से वाहन चलाएं, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शियाओं का नंगे पांव मातम, ट्रम्प-सऊदी प्रिंस की तस्वीरें रौंदी:लखनऊ में 21वें रमजान में जुलूस निकाला, ताबूत चूमने की मची होड़
    Next Article
    आगरा से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस:लांस नायक की 22 दिन पहले ही हुई शादी, हनीमून मनाने दुबई गया, 3 दिन पहले ही लौटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment