Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शियाओं का नंगे पांव मातम, ट्रम्प-सऊदी प्रिंस की तस्वीरें रौंदी:लखनऊ में 21वें रमजान में जुलूस निकाला, ताबूत चूमने की मची होड़

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज 21वें रमजान का जुलूस निकाला जा रहा है। नम आंखों के साथ शिया समुदाय के लोग हजरत अली के ताबूत की जियारत कर रहे हैं। ईरान-इजराइल जंग के विरोध में जुलूस के रास्ते में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन सलमान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीरें सड़क पर चिपकाई गई हैं। जुलूस में शामिल अकीदतमंद ‘या अली मौला’ और ‘हैदर मौला’ के नारे लगाते हुए इन तस्वीरों को पैरों से रौंदते हुए गुजर रहे हैं। नंगे पांव और काले कपड़े पहने महिला-पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों में ताबूत को छूने और चूमने की होड़ मची हुई है। जुलूस नजफ इमामबाड़ा, सआदतगंज से शुरू होकर कर्बला, तालकटोरा पर समाप्त होगा। इस दौरान हैदरगंज में परंपरा के मुताबिक कुएं के पास कुछ देर के लिए ताबूत को रोका जाएगा और उस पर काली चादर चढ़ाई जाएगी। देखिए 3 तस्वीरें… हजरत अली की शहादत में निकलता है जुलूस शिया समुदाय का मानना है कि 19वीं रमजान को हजरत अली जब नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे तो उनके ऊपर तलवार से हमला हुआ था। इसके बाद 21वें रमजान को हजरत अली शहीद हो गए थे। उसी घटना को याद करते हुए जुलूस निकाला जाता है। पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि
    Next Article
    शाहजहांपुर में बस-कार टक्कर, तीन लोगों की मौत:जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर हुआ हादसा, एक गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment