Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में बसंत उत्सव के पहले बैच का समापन:दाजी के सान्निध्य में तीन युगल विवाह बंधन में बंधे, अभ्यासी बोले-ध्यान हमे सहन करने की शक्ति देता है

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर स्थित श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में बसंत उत्सव के पहले चरण का समापन हो गया। इस दौरान अध्यक्ष कमलेश डी पटेल (दाजी) ने अभ्यासियों को ध्यान कराया। उत्सव में तीन युगल विवाह बंधन में बंधे, जिन्हें दाजी ने आशीर्वाद दिया। बसंत उत्सव का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। श्री रामचंद्र मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल ने बताया कि शाहजहांपुर में आश्रम के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती मनाई जा रही है। यह संस्था दुनिया के 160 देशों में फैली हुई है। इस बसंत उत्सव में 50 से 60 देशों से लोग आए हैं। देखें, 3 तस्वीरें… अभ्यासियों के रहने की व्यवस्था के अभाव के कारण बसंत उत्सव को पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। सभी चरणों में लगभग 20 से 25 हजार अभ्यासियों के आने की संभावना है। दाजी के सान्निध्य में हुए विवाह समारोह में रायबरेली के संदीप और अर्चना, हल्द्वानी की ब्रजनीलता और रुद्रपुर के गणेश, तथा कानपुर के शिवम और नागपुर की रितु ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। नवदंपतियों ने दाजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह के ध्यान के बाद दाजी ने अपने संदेश में कहा कि यहां आने वाला प्रत्येक अभ्यासी यह संकल्प लेकर जाए कि उसका हृदय दिव्य प्रेम में पूर्ण रूप से सराबोर हो रहा है। ध्यान के पश्चात वातावरण आध्यात्मिक भावनाओं से भर उठा। बसंत उत्सव में आए अभ्यासी विपिन कुमार पुंडीर ने कहा कि अगर आप इस जीवन में प्रथ्वी पर हैं तो मान लीजिए कि आप कभी भी समस्याओं से दूर नही रहेंगे ।ध्यान कोई जादू की छड़ी नही है कि छड़ी घुमाई और समस्याएं दूर हो जाएं। हम उन चीजो को स्वीकार करते हैं जो हमारे अनुकूल हों, हम उनको स्वीकार नही करते हैं जो हमारे प्रतीकूल हों। ध्यान हमको सहन करने की शक्ति देता है। ध्यान हमे सही सोच और समझ देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कवच प्रणाली का 160 किमी/घंटा पर सफल परीक्षण:उत्तर मध्य रेलवे ने दादरी-टुंडला खंड पर वंदे भारत के साथ किया
    Next Article
    IND vs PAK: ईशान किशन ने किया ऐसा काम जो धोनी-पंत भी करने में नहीं हुए कामयाब, इस मामले में बन गए पहले भारतीय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment