Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कवच प्रणाली का 160 किमी/घंटा पर सफल परीक्षण:उत्तर मध्य रेलवे ने दादरी-टुंडला खंड पर वंदे भारत के साथ किया

    5 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज मंडल के दादरी-टुंडला खंड पर स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' का 160 किमी/घंटा की गति से सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस परीक्षण में 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रेक का उपयोग किया गया। उच्च गति परिचालन स्थितियों में 'कवच' प्रणाली के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 160 किमी/घंटा की गति पर गति पर्यवेक्षण और स्वचालित ब्रेकिंग हस्तक्षेप के सटीक परिणाम मिले। वंदे भारत के साथ सफल परीक्षण के बाद, अब पारंपरिक कोच संयोजनों के साथ इस प्रणाली का परीक्षण किया जाएगा। इसके तहत, 16, 17 और 18 फरवरी को WAP-5 और WAP-7 विद्युत इंजनों के साथ विस्तृत परीक्षण की योजना है। ये परीक्षण इतालवी सुरक्षा मूल्यांकन संस्था ITALCERTIFER की देखरेख में स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट (ISA) के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे हैं। इन परीक्षणों के दौरान कई प्रमुख पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। परीक्षणों में कुलवा लूप लाइन पर गति नियंत्रण, 'सिग्नल पासिंग एट डेंजर' (SPAD) की रोकथाम और विभिन्न विफलता परिदृश्यों में प्रणाली की प्रतिक्रिया का मूल्यांकन किया गया। इसमें स्टेशन-से-स्टेशन एवं लोको संचार विफलता और आरएफआईडी टैग की अनुपस्थिति जैसी स्थितियां शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, समपार फाटकों पर स्वचालित रूप से सीटी बजाने (ऑटो-व्हिसलिंग) की सुविधा का भी परीक्षण किया गया। इन व्यापक परीक्षणों का मुख्य उद्देश्य प्रणाली के पूर्ण कार्यान्वयन से पहले संरक्षा के उच्चतम वैश्विक मानकों को सुनिश्चित करना है। सभी आवश्यक स्वीकृतियों और परीक्षणों के सफल समापन के बाद, इस खंड पर 'कवच' युक्त ट्रेनों का नियमित परिचालन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। यह तकनीक मानवीय त्रुटियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होगी। साथ ही, यह घने कोहरे और खराब मौसम में भी ट्रेनों के सुरक्षित एवं समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवहन मंत्री ने किया बाबा बालेश्वर नाथ का पूजन-अर्चन:बलिया वासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
    Next Article
    शाहजहांपुर में बसंत उत्सव के पहले बैच का समापन:दाजी के सान्निध्य में तीन युगल विवाह बंधन में बंधे, अभ्यासी बोले-ध्यान हमे सहन करने की शक्ति देता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment