Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में चलती डबल डेकर बस में यात्रियों से मारपीट:टिकट विवाद के बाद बाइक आगे लगाकर बस रुकवाई, बस में सवार थे 100 यात्री

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती डबल डेकर बस में यात्रियों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि यह घटना बस परिचालक और उसके साथियों ने की। यात्रियों का कहना है कि दिल्ली के टिकट को लेकर 450 रुपये मांगे जा रहे थे, जबकि कुछ यात्रियों ने 400 रुपये दिए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। चलती बस में मारपीट देखकर एक व्यक्ति ने अपनी बाइक आगे लगाकर बस रुकवाई। इसके बाद यात्रियों ने बस से उतरकर पुलिस को सूचना दी, जिसने आरोपी परिचालक को हिरासत में ले लिया है। ये घटना हाइवे पर नगरिया मोड़ के पास हुई। डबल डेकर बस संडीला से दिल्ली जा रही थी और इसमें करीब 100 यात्री सवार थे। हरदोई जिले के शाहबाद के कुछ यात्री चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ के पास बस में चढ़े थे। बस जब हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास पहुंची, तो परिचालक ने टिकट के पैसे लेना शुरू किया। एक टिकट की कीमत 450 रुपये बताई गई, लेकिन यात्रियों ने 400 रुपये दिए। इसी बात पर बस के अंदर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर परिचालक ने कुछ यात्रियों को धक्का दिया और अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान भी चालक बस को हाईवे पर दौड़ाता रहा। बस के अंदर हो रही चीख-पुकार सुनकर एक बाइक सवार व्यक्ति ने बस रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने नहीं रोका। तब बाइक सवार ने अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर उसे बस के आगे लगा दिया और आसपास के ग्रामीणों को भी बुला लिया। इसके बाद चालक ने बस रोकी। यात्रियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी परिचालक को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद करीब 25 यात्रियों ने उसी बस से आगे का सफर करने से मना कर दिया, जिसके बाद उनके टिकट का पैसा वापस कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे 7 मार्च : आपके काम की खबर:महिला आयोग में शिकायतों की समीक्षा बैठक, कई जगह होली मिलन समारोह
    Next Article
    सुलतानपुर के आदित्य सिंह ने क्रैक किया UPSC परीक्षा:दूसरे प्रयास में 508वीं रैंक हासिल की, पिता हैं किसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment