Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में एक कुंटल खोया, 60 किलो मिठाई नष्ट:खाद्य विभाग ने लिए कई नमूने, होली तक जारी रहेगी कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुंटल खराब खोया और लगभग 60 किलोग्राम मिठाई नष्ट की। इस दौरान विभाग ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए। नष्ट किए गए खोये की अनुमानित कीमत 25,000 रुपये और मिठाई की कीमत 18,000 रुपये बताई गई है। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II/अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार दोपहर को खोया मंडी केरूगंज का निरीक्षण किया। सूचना के आधार पर नगरिया मोड़ के पास महिंद्रा पिकअप को रोककर उसमें रखे खोये के तीन नमूने लिए गए। इस दौरान लगभग एक कुंटल खराब खोया नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत 25,000 रुपये थी। इसके अलावा टीम ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के गोविंदगंज स्थित स्टोर से पनीर, कॉफी पाउडर और घी के नमूने भी संग्रहित किए। टीम ने महिला थाने के पास स्थित दुर्गेश डेयरी से खोया, पनीर और घी का एक-एक नमूना लिया। नियमानुसार इन नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के निर्माण व भंडारण के लिए सुधार नोटिस जारी की गई। महिला थाना के निकट स्थित प्रज्जवल यादव के मिठाई निर्माण स्थल पर गंदगी में बन रही लगभग 60 किलोग्राम बर्फी, छेना, गुलाब जामुन और रसगुल्ला को नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 18,000 रुपये थी। इसके अतिरिक्त, सैनिक कॉलोनी, श्यामतगंज, गौटिया स्थित धनपाल पनीर वाले से मिश्रित दूध का एक नमूना भी संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व तक ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों में घट रही नैतिकता, प्रभारी मंत्री ने जताई चिंता:'नीले ड्रम' जैसी घटनाओं पर बोले, स्मार्टफोन दुरुपयोग रोकें, नैतिक शिक्षा दें
    Next Article
    मऊ में नकल मामले में 8 दोषी करार:11 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, 4 महीने की जेल और 2 हजार जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment