Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों में घट रही नैतिकता, प्रभारी मंत्री ने जताई चिंता:'नीले ड्रम' जैसी घटनाओं पर बोले, स्मार्टफोन दुरुपयोग रोकें, नैतिक शिक्षा दें

    1 hour ago

    1

    0

    प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास और सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बच्चों में घटती नैतिकता पर गहरी चिंता व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि समाज में नैतिकता का स्तर गिर रहा है। उन्होंने 'नीले ड्रम' जैसी घटनाओं का जिक्र किया, जहां पुत्र अपने पिता की हत्या कर शव को ड्रम में पैक कर देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बेटियां भी अपने पिता के प्रति दुर्व्यवहार कर रही हैं। मंत्री ने इन घटनाओं के लिए स्मार्टफोन के दुरुपयोग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जोर दिया कि बच्चों को नैतिक शिक्षा अवश्य दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन का उपयोग केवल अच्छे ज्ञान के लिए किया जाना चाहिए, न कि बेकार की चीजों पर ध्यान देने के लिए। उन्होंने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मंत्री ने कूड़े से सोना बनाने वाले बयान पर दी सफाई बैठक में मंत्री ने कूड़े से ईंधन गैस और खाद बनाने की बात भी कही। उन्होंने अपने पिछले बयान 'कूड़े से सोना उगलने वाली मशीन' पर स्पष्टीकरण दिया। मंत्री ने कहा कि उनका आशय यह था कि भारत की धरती सोना उगलती है, और कृषि उत्पादन सोने से भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने समझाया कि खाद के उपयोग से कृषि उत्पादन बढ़ेगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। मंत्री ने कृषि और पशुधन को जीडीपी मापने का पैमाना बताया, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। होली पर पानी और बिजली की दुरुस्त करने के निर्देश प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में होली का त्यौहार है। उन्होंने समीक्षा बैठक में संबंधित विभाग को पानी और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करने की निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। सुरक्षा के साथ पानी की व्यवस्था भी होनी जरूरी है। *मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की कमी पर जताई चिंता* उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। वहां कमियां थी और उन्हें दुरुस्त करने की भी निर्देश दिए थे। हालांकि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी है। इसके लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बेटे को जन्म देकर मां की मौत:ससुर बोले- डॉक्टर ने पेट में बेल्ट बांधकर जबरन नॉर्मल डिलेवरी कराई, फिर ब्लेडिंग नहीं रुकी
    Next Article
    शाहजहांपुर में एक कुंटल खोया, 60 किलो मिठाई नष्ट:खाद्य विभाग ने लिए कई नमूने, होली तक जारी रहेगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment