Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में घायल बोला- भाइयों ने चाचा को गोलियां मारी:पिता सब देखते रहे, 40 लाख रूपये का खेत रंजिश का कारण बना

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक व्यक्ति की हत्या और उसके बेटे पर हमले के मामले में नया मोड़ आया है। घायल बेटे प्रशांत ने अपने भाइयों पर चाचा वीरेश की हत्या करने और उस पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसने यह भी बताया कि उसके पिता अवधेश घटना के समय सब कुछ देखते रहे और बाद में पुलिस को गुमराह करते रहे। यह घटना रविवार की शाम थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के खमरिया गांव में हुई। 50 वर्षीय वीरेश सिंह अपने भतीजे प्रशांत के साथ साउथ सिटी में रहते थे और उनके आटे के मिल में मदद करते थे। प्रशांत का अपने सगे भाइयों और पिता अवधेश से 40 लाख रुपये के बाग को लेकर जमीनी विवाद चल रहा था। प्रशांत ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम उसके भाई प्रदीप ने अपनी थार गाड़ी से उसकी कार को टक्कर मारी। इसके बाद पीछे से उसके पिता अवधेश ने भी प्रशांत की कार में टक्कर मारी। फिर उसके भाइयों ने चाचा वीरेश को दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। प्रशांत के अनुसार, उसके भाई उस पर भी हमला करने लगे और उसके पिता अवधेश यह सब देखते रहे। घटना के बाद, प्रशांत के पिता अवधेश कई घंटों तक पुलिस को गुमराह करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि वीरेश की कार में बैठे लोगों ने उसे गोली मारी थी। अवधेश ने यह भी दावा किया कि प्रशांत ने चोरी-छिपे 800 गज का एक प्लॉट अपने नाम करा लिया था, जिस पर अन्य भाइयों का भी हक था, और वीरेश उसे भड़काता था। हालांकि, जब प्रशांत को होश आया, तो उसने अपने पिता और भाइयों की करतूत का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशांत ने कहा कि हमने जितनी जमीन खरीदी वह अपने पिता के नाम कर दी। पांच साल पहले एक बाग खरीदा था वह भी पिता के नाम लिया था। तब भाइयों ने मिलकर पैसा देने की बात की थी लेकिन बाद में भाई न पैसा दे रहे थे और पिता बाग भी नही दे रहे थे। चालिस लाख रुपये न देना पड़े इसलिए मेरे और मेरे चाचा पर हमला कराया गया। उन्होने कहा कि मेरे दो भाइयों ने मेरे चाचा के सिर में लोहे का सरिया मारा, फिर एक गोली उनकी पीठ और दूसरी उनकी कनपटी पर मारी। मेरा एक भाई हमे मारता रहा। ये सब मेरे पिता देखते रहे क्योंकि वह खुद भाइयों की कार में बैठकर आए थे। इस घटना के बाद हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके पूछताछ की गई। जिसमे उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले प्रशांत और वीरेश ने हम लोगों के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने प्रशांत के पिता अवधेश से पूछताछ की ।पुलिस को भी पिता अवधेश गुमराह करते रहे। उसके बाद एसपी ग्रामीण और सीओ तिलहर ज्योति यादव ने घटना की जानकारी घायल प्रशांत से भी ली। घटना को पूरी फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया। प्रशांत अपने चाचा वीरेश के साथ गोगेपुर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। प्रशांत के भाई प्रदीप ने थार गाड़ी से पहले टक्कर मारी थी। फिर पीछे से प्रशांत के पिता और प्रशांत का भाई स्कार्पियो से आया और उसकी कार में टक्कर मारी। कई बार टक्कर मारी तो छोटी कार होने के बाद गड्ढे में चली गई। फिर लाठी-डंडों और लोहे की राॅड से प्रशांत के साथियों पर हमला किया था, जिसमे पांच लोग घायल हुए थे। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे अरुण ने बताया कि परिवार में आपसी जमीनी रंजिश में मारपीट के बाद गोली चली है। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है। यह खबर भी पढ़ें…. शाहजहांपुर में भतीजों ने चाचा की गोली मारकर हत्या की:थार और स्कॉर्पियो से पीछा कर टक्कर मारी, कार से खींचकर फायरिंग की शाहजहांपुर में जमीनी विवाद में भतीजों ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। चाचा एक भतीजे के साथ शिव रात्रि पर जलाभिषेक करने मंदिर जा रहे थे। तभी अन्य भतीजों ने थार और स्कॉर्पियो से पीछा किया। दोनों गाड़ियां आगे पीछे लगाकर चाचा की कार में जमकर टक्कर मारीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली वार्ड 12 में जलभराव, सड़कें बदहाल:निवासियों को आवागमन में परेशानी, संक्रमण का खतरा बढ़ा
    Next Article
    हाथी ने पुजारी को पटका, पैर से कुचलकर मार डाला:बहराइच में दो दिन के अंदर दूसरी मौत, ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment