Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथी ने पुजारी को पटका, पैर से कुचलकर मार डाला:बहराइच में दो दिन के अंदर दूसरी मौत, ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से रोक

    6 hours ago

    1

    0

    बहराइच में जंगली हाथी ने पुजारी को पटक-पटककर मार डाला। रविवार रात को वह अपने साथी के साथ भोजन कर रहे थे। इसी दौरान साथी बर्तन धोने चला गया। तभी एक जंगली हाथी कुटिया में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा। तभी पुजारी ने हाथी से कहा, “सब तोड़ दोगे क्या? हम कहां रहेंगे?” इतने में हाथी ने पुजारी को दौड़ा लिया। कुछ दूर जाकर वह जमीन पर गिर गए। गुस्से में हाथी ने पुजारी को दांत में फंसाकर पटक दिया। फिर उनके ऊपर पैर रख दिया। पुजारी जोर से चिल्लाए और दम तोड़ दिया। साथी यह सब देखता रह गया। मामला कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कटियारा बाबा कुटिया का है। देखिए तीन तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… सुरेश दास (100 वर्ष) कारीकोट क्षेत्र के हजारीपुरवा गांव के निवासी थे। वह कटियारा बाबा कुटिया में 15 साल से पूजा-पाठ करते थे। वह बाल ब्रम्हचारी थे। रविवार रात करीब 8:30 बजे पुजारी अपने साथी राम लखन के साथ खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद राम लखन थाली धोने चले गए और पुजारी कुटिया में ही मौजूद थे। उसी समय एक दांत वाला हाथी कुटिया में घुस गया। राम लखन ने बताया कि जब वह वापस कुटिया में आए तो देखा कि अंदर हाथी मौजूद है। वह टॉर्च लेने के लिए चले गए। तभी हाथी झोपड़ी तोड़ने लगा। वहां मौजूद पुजारी ने हाथी से कहा, “सब तोड़ दोगे क्या? हम कहां रहेंगे?” इतने में हाथी ने पुजारी को दौड़ा लिया। पुजारी भागने में नाकाम रहे। गुस्से में हाथी ने उन्हें दांत में फंसाकर पटक दिया। फिर उनके ऊपर पैर रख दिया। हाथी के कुचलने से पुजारी की मौत हो गई। राम लखन ने फौरन घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान श्याम लाल ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। सुजौली थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा और वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। कतर्नियाघाट के रेंजर आशीष गोंड ने बताया कि हाथियों की गतिविधि बढ़ी हुई है, जिससे रात में मौके तक पहुंचने में दिक्कतें आईं। ग्रामीणों को अकेले जंगल जाने से मना किया वन विभाग के रेंजर आशीष गौढ़ ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का मूवमेंट बढ़ गया है। वनकर्मियों और गजमित्रों की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। जंगल से सटे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि रात में टॉर्च लेकर ही घर से बाहर निकलें और अकेले जंगल की ओर न जाएं। दो दिन के अंदर हुई दूसरी मौत बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत बिछिया–मिहीपुरवा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक हाथी के हमले में बाइक सवार महिला की मौत हो गई थी। वहीं, दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर बाइक की रफ्तार धीमी होते ही हाथी ने हमला कर दिया। बड़े बेटे करन और छोटे बेटे अर्जुन ने बताया कि हाथी ने सूंड से उनकी मां को पटक दिया और पैरों तले रौंदते हुए जंगल की ओर चला गया। ----------------------------- ये पढ़ें - 'क्रिकेटर का 15 साल का रिश्ता जाति के चलते टूटा':भाई बोला- लड़की के घरवाले धमकाते थे; नोएडा में प्रेमिका की हत्या करके जान दी थी सुमित से रेखा शादी नहीं करना चाहती थी। करीब 1 साल पहले दोनों अलग हो गए थे। रेखा ने इस बारे में घरवालों को भी बता दिया था। इसके बावजूद सुमित उसे बार-बार फोन करता था। परेशान होकर रेखा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। यह कहना है नोएडा की रेखा के पिता देव चंद्र कांत का, जिनकी बेटी की लाश कार में प्रेमी के साथ मिली थी। उन्होंने कहा- 13 फरवरी को रेखा ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि वह 15 मिनट में घर पहुंच रही है और उसके लिए खाना ना बनाना। लेकिन वह घर नहीं लौटी। अगले दिन दोपहर में उसकी डेड बॉडी मिली। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में घायल बोला- भाइयों ने चाचा को गोलियां मारी:पिता सब देखते रहे, 40 लाख रूपये का खेत रंजिश का कारण बना
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर लखनऊ में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक:वैदिक मंत्रों की गूंज, ध्यान-साधना हुई; भजन-आरती के बाद प्रसाद बंटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment