Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में होटल में पानी की बोतल पर विवाद, VIDEO:संचालक और बेटे को पीटा, होटल में की तोड़फोड़, कई हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में पानी की बोतल खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक होटल में जमकर तोड़फोड़ की और संचालक व उसके बेटे के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। यह घटना बुधवार को होली पर्व के दौरान मिर्जापुर थाना क्षेत्र के जरियनपुर में हुई। नरेंद्र गुप्ता का 'सिंह साहब दा ढाबा' नाम से होटल है, जहां वे अपने बेटे के साथ बैठते हैं। कुछ युवक पानी की बोतल खरीदने होटल पहुंचे थे। बोतल लेने के बाद रुपये के लेनदेन को लेकर युवकों और होटल संचालक के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने कुर्सियां उठाकर फेंकीं और संचालक नरेंद्र गुप्ता के साथ मारपीट की। जब उनके बेटे ने बचाने का प्रयास किया, तो उसे भी पीटा गया। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में वायरल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा कर रहे कई युवकों को पकड़कर थाने ले गया। थाने में दोनों पक्षों के पहुंचने के बाद उन्होंने आपसी समझौता कर लिया। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि पानी की बोतल को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 5 मार्च - आपके काम की खबर:सरकारी अस्पतालों में आज फुल-डे चलेगी OPD, 3 दिन बाद खुले बैंक
    Next Article
    IIT कानपुर को पूर्व छात्रों का रिकॉर्ड योगदान:3 महीने में चार रीयूनियन से जुटे 137.6 करोड़; रिसर्च और एकेडमिक डेवलपमेंट में होंगे खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment