Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में कार अनियंत्रित पलटी:सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, तीन घायल; होली पर घर आया था

    19 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ पाल (23) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो चचेरे भाई और बहन घायल हो गए। सौरभ पाल होली पर अपने घर मदनापुर कस्बे आया था। रविवार सुबह वह अपने चचेरे भाई आदित्य और हर्षित तथा बहन स्वाति के साथ कार से जलालाबाद की ओर जा रहा था। मदनापुर थाना क्षेत्र के बुधवाना मार्ग पर जैसे ही उनकी कार पहुंची, वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। कार खेत के अंदर काफी दूर तक जा गिरी। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सौरभ पाल को मृत घोषित कर दिया। मदनापुर थाना प्रभारी ने बताया कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने सौरभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में युवक ने की आत्महत्या:ससुराल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    पृथक बुंदेलखंड प्रांत के लिए जेल भरो आंदोलन:बुंदेलखंड विकास सेना 50-50 लोगों की टोलियां बनाकर देगी गिरफ्तारियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment