Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का VIDEO:गोली चलाने वाला युवक नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड है, तलाश जारी

    4 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना खुदागंज क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। वायरल वीडियो 46 सेकंड का है, जिसमें लाल शर्ट पहने एक युवक बंदूक में कारतूस लोड करता दिख रहा है। उसने पहले एक कारतूस लोड किया, जो गिर गया, उसे उठाकर दोबारा लोड किया और हवा में फायर किया। इस दौरान वीडियो में महिलाओं की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। युवक ने दूसरा कारतूस लोड करने के बाद फिर से फायरिंग की। वीडियो में 26 सेकंड के भीतर दो बार गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। गोली चलाने वाले युवक की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु यादव के रूप में हुई है। प्रियांशु नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। बताया गया है कि जिस बंदूक से फायरिंग की गई, उसका लाइसेंस प्रियांशु के पिता के नाम पर है। यह वीडियो दीपावली के समय का है, जो सोमवार रात को वायरल हुआ। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। उन्होंने पुष्टि की कि वीडियो दीपावली के समय का है और अब वायरल हुआ है। इस मामले में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-एनसीआर के लिए इलेक्ट्रिक बस की मांग:हापुड़ से भाजपा नेता ने परिवहन मंत्री से की मुलाकात
    Next Article
    किसान से फसल खरीद में 3.60 लाख की ठगी:सुल्तानपुर में 4 लाख 90 हजार रुपये में बेची थी फसल, पुलिस ने दर्ज किया केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment