Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में महिला ने वीडियो बनाकर की थी आत्महत्या:पति और दूसरी महिला पर लगाया आरोप, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक महिला ने पांच दिन पहले आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले महिला ने एक वीडियो बनाकर अपने पति दीपक शुक्ला और एक अन्य महिला को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने वीडियो में आरोप लगाया था कि उसके पति दीपक शुक्ला के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। उसने यह भी बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और कई बार उसका गला घोंटने की कोशिश भी की थी। यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर में बीते सोमवार को हुई थी। मृतक महिला की पहचान पिंकी शुक्ला के रूप में हुई है, जिसने पति दीपक शुक्ला द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद यह कदम उठाया। पिंकी ने करीब दस मिनट का एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी बीस साल की शादी और प्रताड़ना का जिक्र किया था। घटना के बाद मृतक के बेटे ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, दूसरी महिला और आरोपी के भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी दीपक शुक्ला को अवंति बाई तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में देशभक्ति नाटक 'पुर्जा पुर्जा कट मरे' का मंचन:कला-साहित्य क्षेत्र की विभूतियों को 'मंजूश्री सम्मान' से नवाजा गया
    Next Article
    एडीजी लखनऊ ने सिधौली थाने का निरीक्षण किया:कहा- साइबर क्राइम पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुंचाएगी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment