Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडीजी लखनऊ ने सिधौली थाने का निरीक्षण किया:कहा- साइबर क्राइम पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुंचाएगी पुलिस

    6 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में शुक्रवार देर शाम उस समय पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई, जब एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने लखीमपुर से लखनऊ लौटते समय थाना सिधौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण और आधुनिक पुलिसिंग की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। एडीजी ने थाना कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। साथ ही उनके रख-रखाव, साफ-सफाई और दर्ज की जाने वाली प्रविष्टियों की गुणवत्ता को परखा। इसके अतिरिक्त एडीजी ने थाना परिसर स्थित साइबर सेल, कंप्यूटर कक्ष, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, भोजनालय और मालखाना का निरीक्षण कर विभिन्न पोर्टलों पर की जा रही फीडिंग तथा साइबर सेल की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान विवेचनाओं में ई-साक्ष्य को सम्मिलित किए जाने की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। एडीजी ने इस दौरान थाने पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करते हुए एडीजी ने समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण विवेचना, जनसुनवाई में संवेदनशीलता और तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया। एडीजी ने मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर वहां तैनात स्टाफ से वार्ता की और पीड़िताओं से मृदुल व्यवहार, सकारात्मक आश्वासन, सम्यक कार्रवाई के बाद फीडबैक लेने के निर्देश दिए। साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों को पीड़ितों तक त्वरित सहायता पहुंचाने और कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी दक्षिणीदुर्गेश कुमार सिंह, सीओ सिधौली कपूर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में महिला ने वीडियो बनाकर की थी आत्महत्या:पति और दूसरी महिला पर लगाया आरोप, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
    Next Article
    जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया वैकल्पिक राजनीति का ऐलान करेगी:लखनऊ में स्थापना दिवस पर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment