Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में महिलाओं पर फायरिंग, FIR दर्ज:तीन दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, तलाश में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में होली के दिन महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला और फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना में घर की महिलाओं सहित पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह घटना थाना आरसी मिशन क्षेत्र के लालबाग चौढे़रा में होली के दिन हुई थी। यहां के निवासी सूरज तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि होली के दिन वे अपने मकान के गेट के पास बैठे थे, तभी रौसर कोठी के आशीष, गोविंद उर्फ लुक्का और जगन अपने दो अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे और तमंचे लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोपी आशीष ने लोहे की रॉड से हमला किया, जबकि गोविंद उर्फ लुक्का ने सूरज की बहन पर वार किया, जिससे उनका हाथ टूट गया। आरोपी जगन ने तमंचे से फायर किया। आरोपियों ने पूरे परिवार को पीटा, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान परिवार के सोने की चेन और कुंडल कहीं गिर गए। मारपीट के बाद आरोपी तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सूरज तिवारी की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, होली के दिन सुबह पीड़ित पक्ष आखत डालने जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष ने बाइक से कट लगा दिया था। इस मामूली विवाद के बाद मामला शांत करा दिया गया था। हालांकि, उसी दिन करीब दस बजे आरोपी फिर से लाठी-डंडे लेकर आए और हमला कर मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से डिजिटल रंगदारी:बांग्लादेशी जालसाज ने फर्जी कॉपीराइट से हटाने के मांगे 800 डॉलर
    Next Article
    लोहिया अस्पताल में मरीज को जड़े थप्पड़:गलत इंजेक्शन लगाने का विरोध किया था, घटना के 4 घंटे बाद पहुंची पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment