Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में ओसीएफ कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:दो साल पहले पत्नी की हुई थी मौत, बाहर रहते हैं बच्चे

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री (ओसीएफ) कर्मी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिलीप कुमार (59) के रूप में हुई है। जिनका शव घर के अंदर लटका मिला। आसपास के लोगों ने दिलीप कुमार को काफी समय से बाहर न देखकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह घटना देर रात करीब 11 बजे सदर बाजार थाना क्षेत्र के कटिया टोला मोहल्ले की है। दिलीप कुमार ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री में कार्यरत थे और कुछ ही महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनकी पत्नी सतना का निधन दो साल पहले हो गया था। उनके दोनों बच्चे जनपद से बाहर नौकरी करते हैं, जिसके कारण दिलीप कुमार घर में अकेले रहते थे। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि ओसीएफ कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बच्चों को घटना की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि बच्चों के आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। परिवार की ओर से अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 15 मार्च से बारिश का अलर्ट:5 जिलों की विजिबिलिटी 300 मीटर रही, विश्वनाथ धाम में धूप से बचने को जर्मर हैंगर
    Next Article
    गोरखपुर में सिलेंडर की किल्लत से दुकानें बंद:रेस्टोरेंट के बाहर लगी नोटिस, लिखा- लिमिटेड आइटम ऑर्डर करें कस्टमर्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment