Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या:एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव, परिवार शादी के लिए नही था राजी

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतारने की कार्रवाई शुरू की। दोनों के शव घर से कुछ दूरी पर एक बाग में मिले। यह घटना थाना परौर क्षेत्र के कुबेरपुर गांव की है। 19 साल के युवक और 19 साल की युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव और एक ही बिरादरी के थे। जानकारी के अनुसार, परिजनों को उनके रिश्ते पर आपत्ति थी और युवती की शादी कहीं और तय कर दी गई थी। इससे दोनों नाराज थे और एक-दूसरे से ही शादी करना चाहते थे। बुधवार सुबह दोनों अपने घरों से निकले और लापता हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में ग्रामीणों ने एक बाग में एक पेड़ से रस्सी के फंदे पर उनके शव लटके देखे। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शवों का पंचनामा भरा जा रहा है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में युवती को जिंदा जलाने का मामला:11 दिन बाद भी 4 आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 25-25 हजार का इनाम
    Next Article
    ताजमहल को ‘तेजोमहालय’ बताने वाली याचिका की सुनवाई टली:अब 9 जुलाई की अगली तारीख, जलाभिषेक की अनुमति की थी मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment