Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में सड़क हादसे में परिवार के 4 की मौत:रॉग साइड बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, पति-पत्नी घिसटते रहे, बच्चे 15 फुट दूर गिरे

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी के शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- बाइक रांग साइड से जा रही थी। तभी बोलेरो ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार 4 साल का बेटा करीब 15 फिट दूर जा गिरा, 10 साल की बच्ची दूसरी तरफ करीब 12 फिट दूर। पति-पत्नी बोलेरो के नीचे आ गए। बाइक चूर-चूर हो गई। घटना को अंजाम देकर बोलेरो सवार कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पति और दोनों बच्चे दम तोड़ चुके थे। घायल पत्नी को सीएचसी भिजवाया, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपी बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर धीरा-पलिया नेशनल हाइवे पर पुवायां थाना क्षेत्र पर डीपीएस स्कूल के समीप फ्लाईओवर की है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से... निगोही थाना क्षेत्र के रामनगर बगिया गांव निवासी अरुण धोबी (35) अपनी पत्नी सीमा (30), बेटे नैतिक (4) और बेटी दीक्षा (10) को अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक (यूपी 27 बीवी 3343) पर लेकर रिश्तेदार के घर जा रहे थे। शॉर्ट कट लेने के चक्कर में उन्होंने धीरा-पलिया नेशनल हाइवे पर ओवरब्रिज पर रांग साइड बाइक घुसा दी। तभी सुबह करीब 11 बजे पुवायां थाना क्षेत्र के भूरा मैनारी गांव के समीप डीपीएस स्कूल से कुछ पहले फ्लाईओवर पर ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो (UP 82 Q 8382) ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बेटा नैतिक बाइक से गिर गई,उसका सिर फट गया। अरुण, सीमा और नैतिक बाइक समेत बोलेरो में फंसकर करीब 5 मीटर तक घिसटते रहे। पति-पत्नी बोलेरो के नीचे आ गए। वहीं अचानक बोलेरो झटके के साथ बंद हो गई। झटके से बाइक पर बैठी दीक्षा करीब 12 फीट दूर जा गिरी। उसका भी सिर फट गया। बोलेरो चालक फरार, पत्नी ने अस्पताल जाते समय तोड़ा दम राहगीरों को जुटता देख बोलेरो चालक अपनी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे, पर तब तक अरुण, नैतिक और दीक्षा दम तोड़ चुके थे। सीमा दर्द से तड़प रही थी। पुलिस ने सीमा को पुवायां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये। बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिवार में बची रह गई 12 साल की इकलौती परिजनों ने बताया- अरुण की शादी 14 साल पहले हुई थी। वह प्राइवेट जॉब करता था। हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। अब परिवार में सिर्फ अरुण की सबसे बड़ी बेटी प्रियांशी (12) साल ही जीवित बची है। बाइक पर जगह न होने के कारण वह नहीं जा सकी थी। नहीं तो वह भी हादसे का शिकार हो जाती। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया- धीरा-पलिया नेशनल हाइवे पर पुवायां में फ्लाई ओवर पर हादसा हुआ है। रांग साइड बाइक से बोलेरो की टक्कर हुई है। बाइक सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। फरार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी पर हमला...सिपाही पर बरसाए थप्पड़, सिर फोड़ा:मिर्जापुर में दरोगा की वर्दी फाड़ी, बैज नोंचा; वकील समेत 4 हिरासत में यूपी के मिर्जापुर में भीड़ ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी, बैज नोंच लिया। मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की और जमकर गाली-गलौज की। पुलिस चौकी में करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। एक ई-रिक्शा चालक की पैदल युवक से हल्की टक्कर हो गई थी। युवक के साथ मौजूद आधा दर्जन लोग ई रिक्शा चालक को बीच सड़क बुरी तरह से पीटने लगे। सूचना मिलते ही 100 मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और सभी को पकड़कर चौकी ले आए। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंधी से पेड़ जड़ से उखड़ा, पीपा पुल बहा:यूपी में आंधी-बारिश से 14 मौतें, 10 जिलों में बारिश, 68 में अलर्ट
    Next Article
    CISCE बोर्ड- लखनऊ के बच्चे ऑल इंडिया टॉपर:10वीं में वैवस्वत को 99.80%; 12वीं में छवि, जैनब, ओशीन, संस्कृति के 99.75 पर्सेंटाइल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment