Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में स्कूल वैन पलटी:लखीमपुर के दो बच्चे मामूली घायल, 8 सुरक्षित, चालक फरार हुआ

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर एक स्कूल वैन पलट गई। यह हादसा रोजा थाना क्षेत्र के बंतारा के पास हुआ। वैन में सवार दस स्कूली बच्चों में से दो मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि आठ बच्चे सुरक्षित रहे। हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। लखीमपुर जिले के जीबीगंज से दस स्कूली बच्चों को लेकर एक मारुति वैन शाहजहांपुर के एक स्कूल जा रही थी। बंतारा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वैन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस दुर्घटना में लखीमपुर जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी 11 वर्षीय वंश और 12 वर्षीय अक्षत घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। घायल बच्चों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने बच्चों के परिजनों को भी सूचना दी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंच गए। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घायल बच्चों की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि फरार वैन चालक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झोलाछाप ने महिला से रेप किया, पब्लिक ने बांधकर पीटा,VIDEO:साड़ी से दोनों हाथ-पैर बांधे, पिटाई से आंखें सूजी, आरोपी की दो पत्नियां
    Next Article
    आगरा में ताजमहल रूट पर 2 KM लंबा जाम:क्रोएशिया के प्रधानमंत्री की विजिट के चलते रास्ता बंद, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment