Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ताजमहल रूट पर 2 KM लंबा जाम:क्रोएशिया के प्रधानमंत्री की विजिट के चलते रास्ता बंद, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी

    10 hours ago

    1

    0

    क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक आगरा पहुंचे हैं। वह ताजमहल और लाल किला घूमने जाएंगे। जिस दौरान वह इन दोनों जगहों पर रहेंगे, उस दौरान वहां आम टूरिस्ट को एंट्री नहीं मिलेगी। प्रधानमंत्री के पहुंचते ही उस रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिस से होकर उनका काफिला गुजरा है। इससे वहां करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वीआईपी विजिट के चलते शहर के दो प्रमुख स्मारक ताजमहल और आगरा किला आम पर्यटकों के लिए निर्धारित समय तक बंद रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर विजिट से पहले ही दोनों स्मारकों को खाली कराने और बुकिंग विंडो बंद रखने का निर्णय लिया है। यह 2 तस्वीर देखिए… तय समय तक बंद रहेंगे दोनों स्मारक क्रोएशिया के प्रधानमंत्री की विजिट के चलते ताजमहल दोपहर 12:40 बजे से 2:40 बजे तक बंद रहेगा। वहीं आगरा किला दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी पर्यटक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और टिकट काउंटर भी बंद रहेंगे। प्रशासन के अनुसार निर्धारित समय के बाद ही एंट्री शुरू होगी। पहले ही खाली कराए जाएंगे परिसर सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले ही दोनों स्मारकों को खाली करा लिया जाएगा। वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी तरह की भीड़ न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की जा रही है। पर्यटकों को निर्धारित समय से पहले ही बाहर निकाल दिया जाएगा। एडवांस टीम ने किया निरीक्षण दौरे की तैयारियों को लेकर क्रोएशिया की एडवांस टीम पहले ही आगरा पहुंच चुकी है। टीम ने ताजमहल और आगरा किला का निरीक्षण किया और स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, रूट प्लान और अन्य तैयारियों को लेकर बैठक की। सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। कार से आएंगे प्रधानमंत्री क्रोएशिया के प्रधानमंत्री नई दिल्ली से आगरा कार द्वारा आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए करीब 12:30 बजे होटल अमर विलास पहुंचेंगे। रास्ते में रमाड़ा कट पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां भारतीय कला और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी। यह रहेगा पूरा कार्यक्रम कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर 1:10 बजे ताजमहल पहुंचेंगे और करीब डेढ़ घंटे तक वहां भ्रमण करेंगे। इसके बाद 2:30 बजे होटल अमर विलास लौटेंगे, जहां वे लंच करेंगे। इसके बाद करीब दो घंटे के अंतराल के बाद वे आगरा किला के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक वे किले का भ्रमण करेंगे। आगरा किला देखने के बाद प्रधानमंत्री कार से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पर्यटकों के लिए एडवाइजरी प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे वीआईपी विजिट के समय को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। बंद रहने के दौरान स्मारकों में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए निर्धारित समय के बाद ही भ्रमण के लिए पहुंचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में स्कूल वैन पलटी:लखीमपुर के दो बच्चे मामूली घायल, 8 सुरक्षित, चालक फरार हुआ
    Next Article
    1480 परीक्षार्थियों ने छोड़ी गृह विज्ञान हाईस्कूल परीक्षा:22681 बालिकाओं ने दी परीक्षा, 151 केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment