Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झोलाछाप ने महिला से रेप किया, पब्लिक ने बांधकर पीटा,VIDEO:साड़ी से दोनों हाथ-पैर बांधे, पिटाई से आंखें सूजी, आरोपी की दो पत्नियां

    4 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर साड़ी से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। महिला अपने 10 और 5 वर्ष के दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि गांव का झोलाछाप दिनेश मद्धेशिया पीछे के दरवाजे से घर में घुस गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला और बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को भागने से रोकने के लिए साड़ी से बांध दिया। करीब एक घंटे तक गांव में हंगामा होता रहा और बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौके पर जमा हो गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार गलत इरादे से घर में घुस चुका था। करीब तीन-चार साल पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, लेकिन तब समझौता हो गया था। महिला ने बताया कि आरोपी की दो पत्नियां और छह बच्चे हैं और वह इलाके में झोलाछाप डॉक्टरी करता है। इस बार पीड़िता ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर स्थिति को शांत कराया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था, जिसमें समझौता हो गया था, लेकिन इस बार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में UGC के खिलाफ प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़े:अलंकार अग्निहोत्री भी पहुंचे, राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
    Next Article
    शाहजहांपुर में स्कूल वैन पलटी:लखीमपुर के दो बच्चे मामूली घायल, 8 सुरक्षित, चालक फरार हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment