Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली एक युवती का संपर्क थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के सिसनई निवासी पवन सक्सेना से हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे से शादी का वादा किया था। पीड़िता का आरोप है कि पवन ने उसे शादी का झांसा देकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके दोस्त शिवम ने इसका वीडियो भी बनाया। जब युवती ने पवन पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने जातिसूचक गालियां दीं और फोन पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पवन सक्सेना और उसके दोस्त शिवम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पवन को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी पवन सक्सेना को जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:जिला अस्पताल में तोड़ा दम; नहर पुल के पास हुआ दर्दनाक हादसा, गांव में मातम
    Next Article
    Lenskart के शोरूम में हुई मारपीट:नोएडा में धार्मिक विवाद पर बहस के बाद ग्राहक ने कर्मचारी को पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment