Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:जिला अस्पताल में तोड़ा दम; नहर पुल के पास हुआ दर्दनाक हादसा, गांव में मातम

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई। सुक्खाखेड़ा गांव निवासी मुन्नू को शनिवार रात शारदा नहर पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। जानकारी के अनुसार, मुन्नू जब नहर पुल के पास से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मुन्नू को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। गांव में भी शोक का माहौल फैल गया है। अविवाहित थे मृतक, संपत्ति विवाद की चर्चाएं बताया गया कि मुन्नू अपने तीन भाइयों में से एक थे और अविवाहित थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद गांव में संपत्ति को लेकर विवाद की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फतेहपुर चौरासी के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में NH-9 पर ट्रक में पीछे से बस टकराई:चालक समेत 12 यात्री घायल, अचानक ब्रेक लगाने से हादसा; दिल्ली से मुरादाबाद जा रही थी बस
    Next Article
    शाहजहांपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment