Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में शादी के पांचवें दिन पत्नी को दी मुखाग्नी:विदाई से लौटते समय टैंकर ने मारी थी टक्कर, दुल्हन समेत 4 लोगों की हुई थी मौत

    3 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में शादी के पांच दिन बाद पति ने नई नवेली दुलहन के शव को मुखाग्नि दी। गुरूवार को पहली विदाई के दौरान कार एक्सीडेंट में दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हुई थी। पति पेपर देने कन्नौज गया था। ससुर अपनी बहू को विदा कराकर घर ला रहे थे। दुल्हन की अर्थी को उसी की चुनरी से ढका गया।पति और तमाम रिश्तेदारों ने नम आंखो के साथ कांधा देकर अर्थी को मोक्षधाम लेकर पहुंचे, जहां पति ने पत्नी को मुखाग्नि दी। 25 अप्रैल को राबिल ने कपलना से शादी की थी। विदा कराकर घर लाया था।अगले दिन कपलना मायके गई थी। फिर पांचवे दिन उसके ससुर पहली विदाई कराकर ससुराल ला रहे थे। पति कन्नौज में पेपर देने गया था।इसलिए वह पत्नी को विदा कराने नही जा सका। दो दिन भी साथ नही रहने वाले राबिल अपनी पत्नी की अर्थी का श्रंगार कर रहे हैं। उसके बाद अपने हाथों से मुखाग्नि दी। खुटार के पिपरिया भगवंत की रहने वाली 22 साल की कल्पना वर्मा की शादी पुवायां क्षेत्र के अगौना बुजुर्ग गांव के राबिल वर्मा के साथ 25 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद मायके वाले कपलना को विदा करा ले गए। फिर गुरूवार को ससुर अनिल कुमार अपनी बहू की पहली विदाई कराने रिश्तेदारों के साथ उसके घर आए। पांच दिन पहले शादी हुई तो नई नवेली दुलहन के चलते दुल्हन की तरह तैयार होकर कपलना अपने ससुर और अन्य रिश्तेदारो के साथ कार से ससुराल आ रही थी।खुटार के रौतापुर कला के पास आयल टैंकर की टक्कर से दुल्हन कपलना, उनकी रिश्तेदार 14 साल मोहिनी की मौके पर मौत हो गई थी।जबकि इलाज के दौरान रीना और निर्देश ने भी दम तोड़ दिया था।वये दोनो लखीमपुर के मोहम्मदी के रहने वाले थे। शुक्रवार को अगौना गांव में दुल्हन के शव का अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की। पांच दिन पहले राबिल ने जिस पत्नी के साथ फेरे लिए थे आज वह उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहा था। दुल्हन की अर्थी पर लाल रंग चुनरी डाली गई।पति समेत तमाम रिश्तेदारों ने अर्थी को कांधा दिया और मोक्षधाम लेकर पहुंचे। यहां पति ने उसको मुखाग्नि दी। इस दौरान पति भी रोता रहा और तमाम रिश्तेदार उसको चुप कराते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में टेम्प्रेचर 40°C:तेज धूप निकली,6 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल रही, 5 मई से बारिश के आसार
    Next Article
    भदोही में 207 रिक्रूट आरक्षियों को थानों में तैनाती:व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया, 50 महिला और 157 पुरुष आरक्षी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment