Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में टीचर की पत्नी ने की आत्महत्या:मानसिक तनाव से जूझ रही थीं, पति दवा लेने गए थे बाजार

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक सरकारी टीचर की 50 वर्षीय पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान उषा मिश्रा के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुभाषनगर में हुई। अनिरुद्ध मिश्रा, जो सेहरामऊ दक्षिणी के बादशाहनगर स्थित एक स्कूल में सरकारी टीचर हैं, की पत्नी उषा मिश्रा गृहिणी थीं। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। पति ने बताया कि उषा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं और उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अनिरुद्ध मिश्रा अपनी पत्नी की दवा लेने गए थे। उन्होंने उषा से साथ चलने को कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। पति के लौटने के बाद उषा ने दवा खाई और रात में सो गईं। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे और कमरे में गए, तो उन्होंने उषा का शव फंदे पर लटका देखा। इस घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से फांसी लगाने के कारणों के बारे में पूछताछ की, जिस पर परिजनों ने उषा के डिप्रेशन में होने की बात बताई। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करंट से 11वीं के छात्र और दर्जी की गई जान:घर की बिजली में उतरा 11 हजार की लाइन का वोल्टेज, मां की हालत बेहद नाजुक
    Next Article
    सीतापुर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:जमीन को लेकर गांव में चल रहा था विवाद, तीन दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment