Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में दबंगों ने किसान के पांच पेड़ काटे:पीड़ित ने थाने में शिकायत दी, बोला- धमकी देकर चलाई कुल्हाड़ी

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में दबंगों ने एक किसान के पांच पेड़ काट दिए। पीड़ित किसान ने मंगलवार शाम थाने में तहरीर दी, जिसमें आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के चौहनापुर गांव की है। यहां के निवासी जगरूप सिंह कुशवाहा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके खेत में कई पेड़ लगे थे। गांव के कुछ दबंग उन पेड़ों को हटवाने का दबाव बना रहे थे और ऐसा न करने पर पेड़ काटने की धमकी दी थी। जगरूप सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह जब वह अपने खेत पर गए, तो उन्होंने पाया कि उनके पांच पेड़ काट दिए गए थे और वहां से ले जाए जा चुके थे। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने दबंगों से इस बारे में शिकायत की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में, थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा यदि कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी का स्वैग, काला चश्मा पहनकर होली खेली:गोरखपुर में CM बोले- होली पर कहीं कोई भय नहीं; जहां धर्म होगा वहीं जय होगी
    Next Article
    कानपुर में होली के रंग में रंगे लोग:आनन्देश्वर मन्दिर में भक्त खेल रहे होली, झांकियों ने लोगों का मन मोहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment