Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी का स्वैग, काला चश्मा पहनकर होली खेली:गोरखपुर में CM बोले- होली पर कहीं कोई भय नहीं; जहां धर्म होगा वहीं जय होगी

    2 hours ago

    1

    0

    होली पर गोरखपुर में सीएम योगी का अलग अंदाज दिखा। वे काला चश्मा पहनकर होली खेलते नजर आए। योगी ने गायों को गुड़ खिलाया और अबीर लगाया। यहां सांसद रवि किशन ने स्वयंसेवकों को अबीर लगाया और फगुआ गाया। होली के दिन बुधवार को भगवान नरिसंह की शोभायात्रा निकली। इससे पहले सीएम योगी ने कहा- होली पर कहीं कोई भय नहीं। अराजकता नहीं। कहीं अविश्वास नहीं। हर ओर एक ही भाव है सत्यमेव जयते का। हर ओर एक ही आवाज गूंज रही है। 'यतो धर्मस्ततो जय' जहां धर्म होगा वहीं जय होगी विजय होगी। जहां सत्य होगा वहीं जय होगी। यह भाव हमारा सनातन भाव है। इसकी गूंज सर्वत्र सुनाई दे रही थी। सीएम योगी ने कहा- मैं देख रहा था परसो, होलिका दहन कार्यक्रम के शुरू होने से पहले जगह-जगह भगवान प्रह्लाद की शोभायात्रा निकल रही थी। लोगों में जबरदस्त उत्साह था। लोगों के अंदर एक ही भाव था कि होलिका दहन करना है। होलिका दहन का मतलब अपने अहंकार को मिटाना है। तुष्टिकरण को समाप्त करना है। कहीं कोई भ्रष्टाचार पनप रहा हो तो उसका दहन करना है। कहीं कोई अराजकता, आतंकवाद, उग्रवाद के सिर उठाने का प्रयास कर रहो तो उसे नेस्तानाबूद कर देना है। 2 तस्वीरें देखिए.. अब पढ़िए CM योगी की 5 बड़ी बातें… 1. भगवान नरसिंह तो श्री हरि कृष्ण के एक महत्वपूर्ण अवतार सीएम योगी ने कहा- भगवान नरसिंह तो श्री हरि कृष्ण के एक महत्वपूर्ण अवतार हैं। भारत के अवतारों की परंपरा हमें इस बात का आगाह कराती है कि ईश्वर तो सर्वत्र है। लेकिन ईश्वर का भक्त बनना पड़ेगा। जब याचक बनकर हम ईश्वर की शरण में जाते हैं तो हमारी याचना स्वीकार होती है और फल प्राप्त होती है। यह हम सब वर्तमान में एक भारत श्रेष्ठ भारत के क्रम में आगे बढ़ रहे हैं। 2. विरासत गलियारे में अगली बार रवि किशन भी नाचते-झूमते दिखेंगे सीएम योगी ने कहा- कितना अच्छा संयोग है कि हम गोरखपुर के विरासत गलियारे में हैं। अगली होली में भव्य तरीके से तैयार हो जाएगा। इस गलियारे में पहले जहां शोभायात्रा 3 से साढ़े 3 मीटर में निकलती है। लेकिन अब 10 मीटर चौड़ी मिलेगी। खंभा विहीन सड़क मिलेगी तो आपके साथ रवि किशन भी नाचते और झूमते दिखाई देंगे। आपको कंपटीशन दिखाई देगा रविकिशन और कालीबाड़ी के बाबा के बीच। 3. भारत अपनी विरासत पर गर्व की अनुभूति करा रहा सीएम योगी ने कहा-विरासत का संरक्षण कैसे होना चाहिए। ये आज भारत एहसास कर रहा है। काशी में काशी विश्वनाथधाम, अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, महाकाल में महाकालेश्वर, केदारपुरी में भगवान केदारनाथ का भव्य धाम, बदरीनाथ, सोमनाथ, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरपुरी शामिल है। ये भारत अपनी विरासत पर गर्व की अनुभूति कर रहा है। PM मोदी के नेतृत्व में विरासत का संरक्षण हो रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के साथ विकसित भारत के साथ प्राण-प्रण से जुटने का जज्बा भी दिखाई दे रहा है। इसी जज्बे के साथ आज हम होली के पावन पर्व के साथ हम जुड़े हुए हैं। 4. सनातन ताकत का एहसास हमें होली करा रही सीएम योगी ने कहा- दुनियावालों देखों यही सनातन धर्म की असली ताकत है। इसी ताकत का एहसास हमें होली करा रहा है। कहां जातिवाद हैं और कहां भेदभाव है। ये तो कुछ लोगों ने समाज को कमजोर करने के लिए श्वांग रचे थे। हमें इस धोखे में नहीं रहना है। हमें मजबूत भारत बनाना है। हमें तो भारत को विकसित बनाना है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का हिस्सा बनना है। ये तभी होगा। आखिर तमाम संगठन बने। कोई 5 तो कोई 10 तो कोई 25 साल में दम तोड़ देता है। लेकिन RSS अपनी 100 की यात्रा लेकर चल रहा है। लगातार जीवंतता को बनाए हुए है। इस यात्रा के साथ तब कोई जुड़ता है जब लोग अनुशासित होते हैं। 5. होली पर्व उत्साह और उमंग का, जोश के साथ होश भी आवश्यक सीएम योगी ने कहा- होली का पर्व उत्साह और उमंग का है। जोश का है। लेकिन होश भी इसके साथ बहुत आवश्यक है। क्योंकि होश खो देते हैं तो उपद्रव होता है। जोश में रहते हैं और अनुशासित रहते हैं तो उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि पूरे प्रदेश में बहुत ही अनुशासन के साथ होली खेली जा रही है। सीएम योगी ने कहा-नरसिंह हों या राम या फिर कृष्ण की हमारे साथ हमेशा मौजूदगी है। बशर्ते हम भी प्रह्लाद बनने का साहस कर सकें। बशर्तें हम में से हनुमान बनने की कोई ताकत कर सके और अर्जुन बनने की ताकत कर सकें। ------------------ ये खबर भी पढ़ें शंकराचार्य ने नकली या असली हिंदू मसला साइडलाइन किया:अब गोमाता पर सियासत शिफ्ट, 12 मार्च को लखनऊ में करेंगे यात्रा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और यूपी के सीएम योगी के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शंकराचार्य अब इस विवाद को गोमाता की सियासत पर शिफ्ट करने की तैयारी में जुटे हैं। वह वाराणसी से लखनऊ तक गोमाता को राज्य माता घोषित करने, बीफ के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। अविमुक्तेश्वरानंद 12 मार्च को लखनऊ में इसी मांग को लेकर हुंकार भरेंगे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या ज्योति के कारण पवन सिंह नहीं जा पाए राज्यसभा:निगेटिव इमेज, अनुशासन तोड़ना पड़ा महंगा, कैसे कुशवाहा ने पछाड़ा?
    Next Article
    शाहजहांपुर में दबंगों ने किसान के पांच पेड़ काटे:पीड़ित ने थाने में शिकायत दी, बोला- धमकी देकर चलाई कुल्हाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment