Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में दबंगों ने सड़क पर की फायरिंग:मुंह में कारतूस दबाकर तमंचा लोड करते VIDEO, जमकर चलाए लाठी-डंडे-ईट पत्थर

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में दबंगों ने आधी रात को सड़क पर जमकर हंगामा किया और एक परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे सदर बाजार थाना क्षेत्र की सुभाषनगर कॉलोनी में हुई। हमलावरों ने लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और तमंचे से लैस होकर मिथिलेश कुमार और राजू के घर पर धावा बोल दिया। वायरल वीडियो में एक हमलावर मुंह में कारतूस दबाकर तमंचा लोड करता और फिर फायरिंग करता दिख रहा है। वीडियो में दबंगों का तांडव और गोली चलने की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं। हमलावरों ने मकान के दरवाजे पर डंडों से वार किया और सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर भी फेंके। पीड़ित परिवार के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश कुमार और राजू का मोहल्ले के कुछ दबंगों से पुराना विवाद चल रहा था। हालांकि, इस घटना के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को घटना की सूचना मिल गई है। सदर थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थार-बाइक की टक्कर:बाइक की मौत दूर तक बिखरे मांस के टुकड़े, पुलिस शिनाख्त में जुटी
    Next Article
    'बेटे के घर से 100 मीटर दूर गिरे 30 बम':शिया धर्म गुरु के बेटे, बहन और भतीजे समेत लखनऊ के सवा लाख लोग खाड़ी देशों में फंसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment