Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में उल्लास साक्षरता परीक्षा आयोजित:15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षरों ने लिया भाग, बीएसए ने किया निरीक्षण

    7 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर पुरुषों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) दिव्या गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षर वयस्कों को साक्षर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर व्यक्तियों के लिए विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाकर यह परीक्षा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में नवसाक्षर पुरुषों और महिलाओं ने अपनी पढ़ने-लिखने की क्षमता का प्रदर्शन किया। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालयों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया था। परीक्षा की पारदर्शिता एवं व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बीएसए दिव्या गुप्ता ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या सहित जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं एआरपी ने भी केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने साक्षरता अभियान को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे सफल बनाने में सभी के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई कांशीराम की जयंती:देवरिया में टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि
    Next Article
    इटावा में SI भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई पूरी:डीएम एसएसपी रहे अलर्ट, 11 केंद्रों पर करीब 15 हजार अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment