Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई कांशीराम की जयंती:देवरिया में टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि

    6 hours ago

    1

    0

    देवरिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कांशीराम के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने गरीबों, दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। मल्ल ने बताया कि कांशीराम का मानना था कि संविधान ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की शपथ लेकर सत्ता में बैठे लोग ही आज उसे कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। कांशीराम का यह संदेश था कि जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं होगी, तब तक सामाजिक न्याय संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी प्रतिबद्ध थी और आगे भी रहेगी। इस कार्यक्रम में वरुण राय, जयप्रकाश धनगर, भरत मणि त्रिपाठी, दीनदयाल यादव, सुभाष राय, जुलेखा खातून, संजीव कुमार मिश्रा, मार्कण्डेय मिश्रा, चंदन वर्मा, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, रत्नेश मल्ल पिंटू, मिर्जा खुर्शीद अहमद, रीता देवी, पन्नालाल पाठक, दीनदयाल प्रसाद, रमेश कुशवाहा, चन्द्रभान गुप्ता, राजकुमार यादव, गंगा कुशवाहा, निर्मला वर्मा, तिजा देवी, एडवोकेट राकेश पाठक, डॉ. सी.पी. चौहान, प्रेमलाल भारतीय, कमलेश मिश्रा, जयराम उपाध्याय सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंडित वाले प्रश्न को लेकर विधायक का योगी को लेटर:शशांक त्रिवेदी ने कहा- यह समाज का अपमान, सरकार मामले में कार्रवाई करे
    Next Article
    शाहजहांपुर में उल्लास साक्षरता परीक्षा आयोजित:15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षरों ने लिया भाग, बीएसए ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment