Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास:हालत गंभीर, मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाने का आरोप लगाया

    4 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक विवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। उसे कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौक कोतवाली क्षेत्र के सिंजई निवासी सुरभि का विवाह दो साल पहले श्यामू से हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति श्यामू आए दिन दहेज में एसी की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर वह सुरभि को प्रताड़ित करता था। मायके पक्ष ने बताया कि सुरभि को कम दहेज के लिए ताने दिए जाते थे। उसे मायके में फोन पर बात करने से रोका जाता था और मायके पक्ष को छोड़ने का दबाव बनाया जाता था। आरोप है कि बुधवार को उसे पूरे दिन खाना नहीं दिया गया और रात में मारपीट कर कमरे में बंद करके आग लगा दी गई। पति ने धमकी दी थी कि यदि वह मायके गई तो वह दूसरी शादी कर लेगा। मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि सुरभि का शरीर जला हुआ है, लेकिन उसके कपड़े साफ थे, जिससे संदेह है कि उसे जलाने के बाद कपड़े बदले गए। घटना के बाद अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा और बहसबाजी हुई। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि बहू सुरभि ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खुद को आग लगाई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला को आग लगी थी। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में मंदिर समिति अध्यक्ष मुकुल आनंद निर्विरोध चुने गए:कन्हैया वार्ष्णेय ने संरक्षक पद से इस्तीफा दिया
    Next Article
    फिरोजाबाद में पिता संग यमुना में कूदे बेटे की मौत:चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद, पिता हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment