Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में यूपी एसआई परीक्षा 13 केंद्रों पर होगी:4560 अभ्यर्थी होंगे शामिल, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था जांची

    4 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में यूपी एसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 4560 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया और यातायात प्रबंधन का सूक्ष्मता से जायजा लिया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने अनावश्यक भीड़ जमा न होने देने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के निर्देश भी दिए। एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गैंग का भंडाफोड़:मेरठ पुलिस ने कबाड़ी सहित 10 बदमाशों को पकड़ा
    Next Article
    Israel और US के हमलों से बेफिक्र हो लोगों के साथ घूमे ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन, लोगों ने चूमा माथा...किया सलाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment