Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतरराज्यीय ट्रांसफार्मर चोर गैंग का भंडाफोड़:मेरठ पुलिस ने कबाड़ी सहित 10 बदमाशों को पकड़ा

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सरधना पुलिस और स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से लाखों रुपये का चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। इस मामले का खुलासा शुक्रवार शाम को एसपी देहात अभिजीत सिंह ने पुलिस लाइन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली के उपकरण चोरी होने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। इसके बाद सरधना पुलिस और स्वाट टीम को सक्रिय किया गया। 12 मार्च की रात कांवड़ मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घेराबंदी कर 10 बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे गांव-देहात के इलाकों में ट्रांसफार्मर और बिजली के उपकरणों को निशाना बनाते थे। उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आने-जाने के समय की जानकारी होती थी, जिसका फायदा उठाकर गिरोह रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी के बाद वे सामान लिसाड़ी गेट के कबाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से 5 इनवर्टर बैटरी, 11 जोड़ी चांदी के पायल, 4 पंखे, एक कटर, गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर, लोहे की रॉड सहित लगभग 5 लाख रुपये का चोरी का सामान और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी देहात अभिजीत सिंह के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य मेरठ सहित आसपास के कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार किए गए कई बदमाशों के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। सभी बदमाशों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने खनन अधिकारी का वेतन रोका:राजस्व वसूली में प्रगति न होने पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा
    Next Article
    शाहजहांपुर में यूपी एसआई परीक्षा 13 केंद्रों पर होगी:4560 अभ्यर्थी होंगे शामिल, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment