Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला:होलिका दहन के लिए लकड़ी काटने पर मिली थी धमकी, हत्या का आरोप

    18 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के पींग गांव में एक 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि शव को लटकाया गया है। परिजनों के अनुसार, गौरव ने अपने दोस्त के साथ गांव के ही एक व्यक्ति के खेत से होलिका दहन के लिए लकड़ी काटी थी। इसके बाद उस व्यक्ति ने गौरव को धमकी दी थी और थाने में उसके खिलाफ तहरीर भी दी थी। मृतक के ममेरे भाई संजय सिंह चौहान ने बताया कि उस व्यक्ति ने गौरव को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस भी मामले की जांच के लिए गौरव के घर आई थी। गुरुवार को गौरव के परिजन आरोपी से समझौता करने गए थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और कथित तौर पर गौरव को एक सप्ताह में जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी के बाद गौरव कथित तौर पर काफी डरा हुआ था। गुरुवार की रात गौरव अपने खेत की रखवाली करने गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव एक मंदिर के पास खेत में लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया है। मृतक के दो भाई सुमित, गौरव और एक बहन रीना है ।परिजनों ने बताया कि गौरव की चचेरी बहन की 11 मार्च को शादी होना है। शादी की तैयारी घर में चल रही थी। आरोप है कि जिन लोगों ने धमकी दी थी। वह अक्सर लोगों के साथ मारपीट करते हैं और फिर हरिजन एक्ट लगाने की धमकी देते हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख पोती गई:बसपा ने नई प्रतिमा, पुलिस चौकी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    घाटमपुर में CRPF कर्मियों का होली मिलन सम्मेलन:जवानों ने गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर झूमे जवान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment