Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में CRPF कर्मियों का होली मिलन सम्मेलन:जवानों ने गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर झूमे जवान

    20 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के पतारा में शुक्रवार को सीआरपीएफ के जवानों और पूर्व कर्मियों द्वारा होली मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छुट्टी पर घर आए जवानों और आसपास रहने वाले सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मियों ने एकत्र होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। डीजे की धुन पर जवान थिरकते नजर आए। पतारा कस्बे के तिलसड़ा मोड़ के पास स्थित एक कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में जवानों ने पारंपरिक तरीके से होली मिलन मनाया। डीजे पर बज रहे होली गीतों पर जवानों और स्थानीय लोगों ने जमकर नृत्य किया। रंग-गुलाल के साथ मिठाइयां भी बांटी गईं और सभी ने आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जवानों ने बताया कि वे देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात रहते हैं, इसलिए त्योहारों पर घर आने का मौका कम ही मिलता है। ऐसे में जब भी छुट्टी मिलती है तो सभी साथी एक साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं, जिससे आपसी भाईचारा और भी मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान जवानों ने “कानपुर सीआरपीएफ परिवार” नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया। इसका उद्देश्य यह है कि यदि किसी भी जवान या उसके परिवार को किसी प्रकार की समस्या आती है तो सभी साथी मिलकर उसकी मदद कर सकें। जवान बोले- ऐसे आयोजनों से जुड़ाव बढ़ता है होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद जवानों और पूर्व कर्मियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी जुड़ाव बढ़ता है और एक परिवार की तरह सभी एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को सुरक्षित और खुशहाल होली की शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला:होलिका दहन के लिए लकड़ी काटने पर मिली थी धमकी, हत्या का आरोप
    Next Article
    बुलंदशहर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न:अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment