Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिहन तोमर ने पावर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता:राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई, मथुरा में खुशी की लहर

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आगरा में आयोजित स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मथुरा के चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह तौमर के पुत्र शिहन तोमर ने स्वर्ण पदक जीता है। जूनियर वर्ग के 105 किलोग्राम भार वर्ग में शिहन ने कुल 680 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान शिहन तोमर ने बेंच प्रेस में 160 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 290 किलोग्राम वजन उठाया। कुल 680 किलोग्राम वजन के साथ यह उनके वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 15 मई 2026 से 20 मई 2026 तक आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में किया जाएगा। इसमें शिहन उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, पुलिस विभाग और स्थानीय क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिहन की इस सफलता पर थाना स्टाफ सहित क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके पिता हरेंद्र सिंह तौमर ने बताया कि शिहन बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं और लगातार मेहनत करते आए हैं। उन्होंने कहा कि यह बेटे की लगन और परिश्रम का ही परिणाम है कि उसने आज यह मुकाम हासिल किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की पूर्व सांसद मोेहसिना किदवई का निधन:10 साल संभाली सत्ता, 2 बार चुनाव जीतकर दी दिग्गजों को टक्कर
    Next Article
    अखिलेश यादव आज कानपुर आ रहें:मुलायम के निजी सिक्योरिटी गार्ड के घर जाएंगे, भाई के निधन पर श्रद्धांजलि देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment