Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहरुख की क्रिकेट टीम का अमेरिका में बना क्रिकेट स्टेडियम:उद्घाटन के वीडियो में पाकिस्तान मूल के क्रिकेटर भी नजर आए

    4 hours ago

    2

    0

    बॉलीवुड एक्टर और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस (LA) में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। यह स्टेडियम कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस काउंटी के पोमोना शहर में स्थित फेयरप्लेक्स में बनाया गया है। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में यह लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) का घरेलू मैदान होगा, जिसे मात्र 100 दिनों में तैयार कर दिया गया। स्टेडियम के बनने के बाद इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान ने लिखा, "जो एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है। लॉस एंजेलिस के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है।" उन्होंने कहा कि यह मैदान क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन, परिवारों और यादगार पलों के लिए बनाया गया है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए ICC चेयरमैन जय शाह और CEO संजोग गुप्ता का धन्यवाद दिया। शाहरुख ने कहा कि यह क्रिकेट ग्राउंड सिर्फ लॉस एंजेलिस के लोगों के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए समर्पित है। उन्होंने अपना मैसेज "बिलीव इन पर्पल एंड गोल्ड" भी दोहराया। वीडियो में क्रिकेटर अली खान भी नजर आए शाहरुख द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अमेरिका के क्रिकेटर अली खान नजर आए। अली खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम के लिए खेलते हैं। वह मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में एलए नाइट राइडर्स का भी हिस्सा हैं। वीडियो में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन भी दिखाई दिए। ओलंपिक 2028 का कनेक्शन यह स्टेडियम लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह आगामी ओलंपिक मैचों की मेजबानी के लिए एक प्रमुख वेन्यू होगा। वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर गल्फ न्यूज के मुताबिक, इस मैदान के मुख्य स्क्वायर पर 8 विकेट (पिच) तैयार की गई हैं। इसमें ICC के नियमों के मुताबिक बाउंड्री और 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर्स लगाए गए हैं। लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स का MLC में प्रदर्शन लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) ने साल 2023 में आयोजित मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन से खेलना शुरू किया था। 2023 में टीम अंक तालिका में सबसे नीचे (6वें स्थान) पर रही। 2024 में थोड़ा सुधार हुआ। टीम 5वें स्थान पर रही, लेकिन नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। वहीं, 2025 में भी टीम 6वें स्थान पर रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'फूहड़पन दिखाने आए हो...' लॉकअप सीजन 2 में राम कपूर का एटीट्यूड देख भड़कीं कंगना, सरेआम बजा दी बैंड
    Next Article
    फिल्ममेकर की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे पवन कल्याण:फोटोग्राफर्स को टोका, मंच पर भीड़ लगने से परेशान दिखे गेस्ट, सिक्योरिटी को करनी पड़ी जद्दोजहद

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment