Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शोहदे ने 5वीं की छात्रा को गली में खींचा,VIDEO:2 दोस्तों के साथ जा रही थी, हाथ पकड़कर ले जाने लगा, शोर मचाया तो छोड़कर भागा

    17 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में 5वी क्लास की छात्रा को एक नाबालिग लड़के ने गली में खींचने की कोशिश की। इसका वीडियो भी सामने आया है। छात्रा अपनी दो दोस्तों के साथ जा रही थी। नाबालिग लड़का पहले से ही गली में खड़े होकर उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही छात्रा वहां से गुजरी, उसने हाथ पकड़कर पीछे की ओर घसीटा और अपने साथ ले जाने लगा। लेकिन छात्रा हिम्मत ने दिखाई और पिलर पकड़कर खड़ी हो गई। शोर मचाने लगी तो आसपास के लोग निकलने लगे। इतने में आरोपी हाथ छुड़ाकर भाग गया। वारदात शुक्रवार शाम को सिटी कोतवाली के मोहल्ला भंडा पट्‌टी में हुई। सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। आरोपी की उम्र 14 साल है, जबकि पीड़ित छात्रा 10 साल की है। दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ गेट के पास रहने वाली छात्रा एक स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ती है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वो अपनी दो दोस्तों के साथ कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी। 31 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 14 साल का लड़का गली में आने से कुछ सेकेंड पहले ही गली में आकर खड़ा हो जाता है। वो छात्रा के आने का इंतजार करने लगा। जैसे ही सामने से गुजरी, पकड़ा हाथ जैसे ही छात्रा वहां से गुजरी तो लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया और गली के सामने खींचकर उसे ले जाने लगा। लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाकर खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। गली में पक्के पिलर को पकड़कर अपना हाथ छुड़ाने लगी। वो पिलर को पकड़े रही और दूसरा हाथ छुड़ाने का प्रयास करती रही। इतने में शोर में सुनकर गली में कुछ लोग निकल आए। ये देखकर आरोपी उसका हाथ छोड़कर भाग जाता है। हाथ छूअते ही सहमी छात्रा अपनी दोस्तों के साथ गली में दौड़ लगाकर भाग जाती है। छात्रा के घर के सामने रहता था आरोपी घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। फुटेज से आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़का भी नाबालिग है। वो पढ़ाई छोड़ चुका है। वो कुछ दिन पहले छात्रा के घर के सामने किराए के मकान में रहता था। बाद में पिता ने दूसरी जगह कमरा ले लिया था। सीओ सिटी वरुण मिश्रा- वीडियो के आधार पर आरोपी लड़के की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया है। छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। --------------- ये खबर भी पढ़ें देवर-भाभी चॉकलेट डे पर पकड़े गए:आगरा में बचने के लिए पति को मारकर लटकाया, परिवार ने सुसाइड मानकर बॉडी जलाई चॉकलेट डे मनाने के लिए देवर को बुलाया था। हम दोनों एक साथ थे। पति घर लौटा, तो हम दोनों को देखकर आगबबूला हो गया। इसलिए उसकी हत्या करनी पड़ी। ये कहना है आगरा की महिला का, जिसने देवर के साथ मिलकर पति को मार दिया। वारदात को सुसाइड दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। परिजनों ने भी मामले को सुसाइड मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर आयुक्त ने शाहजहांपुर में नाले निर्माण का निरीक्षण किया:आवागमन बाधित न करने के निर्देश दिए, बोले-रास्ता भी बनेगा
    Next Article
    जगदंबिका पाल बोले- स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अनैतिक:संतकबीरनगर में कहा- सदन में संसदीय मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं राहुल गांधी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment