Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर आयुक्त ने शाहजहांपुर में नाले निर्माण का निरीक्षण किया:आवागमन बाधित न करने के निर्देश दिए, बोले-रास्ता भी बनेगा

    16 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में लोहारो वाले चौराहे से विश्वकर्मा चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण और नाले निर्माण कार्य का नगर आयुक्त विपिन मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जारी रहेगा, लेकिन आवाजाही के लिए रास्ता भी तैयार किया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो। पिछले करीब दो महीने से यह निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे रास्ता बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नाले पर किए गए अतिक्रमण को भी नगर निगम की टीम ने हटाया था। निर्माण कार्य के कारण यातायात लंबे समय से रुका हुआ था, जिससे लोगों को ईदगाह रोड पर जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने आवागमन बाधित होने पर नाराजगी भी जताई थी और उन्होंने मांग की थी कि नाले निर्माण के साथ साथ आवागमन बाधित न किया जाए। शनिवार को निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क पर पड़ी बजरी और ईंटों को तुरंत हटवाया, ताकि आवाजाही सुगम हो सके। नगर आयुक्त ने बताया कि एक तरफ का नाला लगभग पूरा हो चुका है और उस पर स्लैब डाला जाना है। होली के बाद दूसरी तरफ के नाले का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा, जिसके बाद सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू होगा। उन्होंने जोर दिया कि सड़क बाधित न हो, क्योंकि यदि कार्य एक महीने तक चलता है तो इतने लंबे समय तक सड़क को बंद नहीं रखा जा सकता। निर्माण कार्य के दौरान भी सड़क को आवाजाही योग्य बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने आत्मदाह की कोशिश की, 8 पर केस:कल्याणपुर में मारपीट का केस वापस लेने का विपक्षी बना रहे थे दबाव
    Next Article
    शोहदे ने 5वीं की छात्रा को गली में खींचा,VIDEO:2 दोस्तों के साथ जा रही थी, हाथ पकड़कर ले जाने लगा, शोर मचाया तो छोड़कर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment