Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शुक्लागंज में गंगा कटान रोकने का अभियान:350 मीटर क्षेत्र में चल रहा मेगा प्रोजेक्ट, स्थानीय लोग बोले काम मजबूती से हो

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के शुक्लागंज स्थित गंगाघाट क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। लगभग 350 मीटर लंबाई में कटान निरोधक कार्य की विस्तृत योजना तैयार की गई है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य आसपास के रिहायशी इलाकों, घाटों और संपर्क मार्गों को सुरक्षित करना है, जो हर साल कटान से प्रभावित होते थे। अधिकारियों के अनुसार, कानपुर छोर पर चल रहे पुल निर्माण के कारण गंगा की मुख्य धारा शुक्लागंज की ओर मुड़ गई है। इससे इस क्षेत्र में पानी का वेग काफी बढ़ गया है, जो तटों के कटान का प्रमुख कारण बन रहा है। तेज बहाव के कारण कार्य में तकनीकी चुनौतियां भी आ रही हैं, लेकिन विभाग की टीमें लगातार मौके पर डटी हुई हैं और काम को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। कटान रोकने के लिए आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। सबसे पहले नदी के भीतर मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है। इसके लिए बड़े पैमाने पर जियो बैग डाले जा रहे हैं। अब तक लगभग डेढ़ लाख जियो बैग लगाए जा चुके हैं, जिन्हें वैज्ञानिक ढंग से व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि वे पानी के तेज दबाव को सहन कर सकें और मिट्टी के कटाव को प्रभावी रूप से रोक सकें। कार्य को समय पर पूरा करने के लिए गंगा नदी में चार ड्रेजिंग मशीनें भी लगाई गई हैं। इन मशीनों की मदद से नदी की तलहटी को समतल किया जा रहा है और निर्धारित गहराई तक खुदाई कर आधार को मजबूत किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि मशीनों और श्रमिकों के बेहतर समन्वय से कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के रावतपुर में क्लीनिक में मारपीट:दबंगों ने की तोड़फोड़, मरीज घायल; CCTV में कैद घटना
    Next Article
    बलरामपुर में पेट्रोल-डीजल न मिलने पर हाईवे जामकर प्रदर्शन:एक घंटे तक यातायात बाधित, वाहनों की लंबी कतारें लगीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment