Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अपमान पर बनाया गाना, हो रहा वायरल:एमपी के हरनाम सिंह का गीत, साधु संतों का अपमान- नहीं सहेगा हिंदुस्तान…

    2 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला पूरे देश में गूंज रहा है। माघ मेला में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए बवाल के बाद से यह मामला सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। हर कोई अपने स्तर से समर्थन और विरोध में उतरा हुआ है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले इस केस पर गाने तक बन गए हैं। शंकराचार्य केस में हरनाम सिंह नरवरिया का एक गाना खूब वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं …पावन संगम तट पर गंगा साधु संतों का अपमान, नहीं सहेगा नहीं सहेगा नहीं सहेगा हिंदुस्तान। धक्का मारे जटा उखाड़े शिखा पकड़कर खींचा है, जिन संतो ने सत्य सनातन युगों युगों से सींचा है। शंकराचार्य के अपमान को लेकर गीन बनाने वाले हरनाम सिंह नरवरिया मध्य प्रदेश के शिवपुर के रहने वाले हैं। खेती किसानी के साथ ही वह गायन वादन करते हैं। हरनाम ने गाना तैयार करने के बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। रील तैयार की, यूट्यूब पर पूरा गाना अपलोड कर वाहवाही लूट रहे हैं। हरनाम सिंह नरवरिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि वे शंकरावार्य अवि मुक्तेश्वरानंद से मिले नहीं हैं लेकिन उनके भक्त हैं, उनमें आस्था रखते हैं। वे कहते हैं शंकराचार्य का पद अपने आप में बहुत बड़ा पद है। बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हरनाम सिंह के चाहने वालों की संख्या भी अच्छी खासी है। यूट्यूब पर उनके डेढ़ लाख फॉलोअर्स हैं। इंस्ट्राग्राम पर एक लाख फॉलोअर्स हैं जबकि फेसबुक पेज डैशबोर्ड पर चार लाख लोग जुड़े हैं। योगी, शिवराज समेत बहुतों के लिए गाए गीत हरनाम सिंह नरवरिया ने बताया कि वह पहले सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं के लिए गीन गा चुके हैं। ये सारे गीत सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किए गए हैं। हरनाम सिंह साधारण परिवार से हैं। परिवार खेती किसानी करता है। हरनाम गीत संगीत को काफी वक्त देते हैं। परिवार के अन्य लोग गीत संगीत में उनका सहयोग करते हैं। हरनाम सिंह बताते हैं कि वह किसी के लिए गीत गाने के रुपये नहीं लेते। जब लोगों को गीत पसंद आ जाता है तो वह फोन कर, मैसेज कर बधाईयां देने लगते हैं। बहुत सारे नेता उन्हें अपने पास बुलाकर गीत बनवाते हैं। हरनाम सिंह अपने गीतों के जरिये सत्ता और विपक्ष दोनों पर ही तंज कसते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:गोकश के मुकदमे में फरार चल रहा था, पैर में लगी गोली
    Next Article
    जिला कारागार पहुंचा प्रदीप गहन निगरानी में, BP 180 पार:मानसिक रूप से अस्वस्थ होने पर डॉक्टर कर रहे देखरेख, काउंसलिंग शुरु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment