Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला कारागार पहुंचा प्रदीप गहन निगरानी में, BP 180 पार:मानसिक रूप से अस्वस्थ होने पर डॉक्टर कर रहे देखरेख, काउंसलिंग शुरु

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ में अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे प्रदीप को गहन निगरानी में रखा जा रहा है। वारदात के वक्त उसमें जितना गुस्सा था, उतना जेल के भीतर भी बरकरार है। वह ठीक से सो नहीं पा रहा है। दो दिन से उसने खाना तक नहीं खाया। ऐसे में उसका ब्लड प्रेशर भी अप डाउन हो रहा है। चिकित्सकों की टीम के साथ वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा भी खुद प्रदीप की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पहले एक नजर डालते हैं वारदात पर बहसूमा थाना क्षेत्र की रामराज कालोनी निवासी सुरेंद्र उर्फ सुनील गाबा की बुधवार दोपहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या फलावदा के ग्राम सनौता निवासी प्रदीप धीमान ने की थी। दरअसल, सुरेंद्र का प्रदीप की पत्नी पूनम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस कारण वह अपने दो बच्चों को प्रदीप के पास छोड़कर सुरेंद्र के पास आ गई थी। प्रदीप के काफी प्रयास के बाद भी पूनम ने साथ रहने से मना कर दिया। इसी से गुस्साकर प्रदीप ने सुरेंद्र की हत्या की योजना बनाई। बुधवार दोपहर रामराज में सनातन धर्म मंदिर के निकट बाइक पर बैठे सुरेंद्र को प्रदीप ने एक के बाद एक तीन गोली मारी और मौत की नींद सुला दिया। गिरफ्तारी से पहले हाईवोल्टेज ड्रामा सुरेंद्र की हत्या करने के बाद प्रदीप बाइक लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद ही उसने अपनी एक वीडियो वायरल कर खलबली मचा दी। उसने ऐलान किया कि अब वह पूनम व तीन और लोगों को मारेगा। पुलिस प्रदीप के पीछे लग गई। आखिरकार फलावदा में एक खेत में प्रदीप को पुलिस द्वारा घेर लिया गया। यहां प्रदीप का हाईवोल्टेज ड्रामा चला। ऐसा लग रहा था कि वह दिमांग का संतुलन खो बैठा है। घंटों पुलिस को उसे समझाने में लग गए। आखिरकार वह खुद खेत से निकला और जाकर पुलिस जीप में बैठ गया। फिलहाल मुलाहिजा बैरक में प्रदीप पुलिस ने प्रदीप को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रदीप को नियमानुसार 10 दिन मुलाहिजा बैरक में रहना है। लेकिन जिस तरह की उसकी मानसिक स्थिति दिखाई दे रही है, उसने जेल प्रशासन में खलबली मची है। उसकी हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। उसके साथ बैरक में बंद लोगों को भी अलर्ट किया गया है। जितना आक्रामक वह बाहर था, उतना ही अंदर शांत है। उसकी यही शांति जेल प्रशासन को परेशान किए हुए है। ब्लड प्रेशर हो रहा अप डाउन बाहर से देखने पर प्रदीप शांत है लेकिन अंदर से उसमें उथल पुथल मची है। दरअसल, उसका चेकअप किया गया तो ब्लड प्रेशर 180 के पार मिला। वह किसी को कुछ बता नहीं रहा है जो सबसे ज्यादा परेशान करने वाला है। जेल प्रशासन ने काउंसलिंग शुरु की है। फिलहाल जेल के चिकित्सक, काउंसलिंग टीम के साथ वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा खुद प्रदीप की निगरानी कर रहे हैं। दिन में दो बार काउंसलिंग कराई जा रही है। ताकि उसके दिल में जो गुस्से का गुबार है, वह बाहर आ जाए। जरूरत पड़ी तो बुलाएंगे काउंसलर वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा का कहना है कि प्रदीप के अंदर हलचल बरकरार है। उसने पहले दिन खाना ही नहीं खाया और बैरक में अकेला बैठा रहा। नींद भी नहीं ले रहा है। दूसरे दिन भी नाममात्र का ही खाना लिया। ऐसे बंदियों की निगरानी का विशेष प्रावधान है, जिसका पालन किया जा रहा है। जरूरत पड़ती है तो बाहर से भी मनोचिकित्सक को बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अपमान पर बनाया गाना, हो रहा वायरल:एमपी के हरनाम सिंह का गीत, साधु संतों का अपमान- नहीं सहेगा हिंदुस्तान…
    Next Article
    झांसी में लाइव कॉन्सर्ट में विधायक ने किया डांस:आज ब्रज में होली है रसिया, गाने पर झूमे फैंस, फूलों से होली खेली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment