Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन:जालौन में कलेक्ट्रेट पहुंचकर पीएम को ज्ञापन भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में प्रदर्शन किया। उरई स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेसियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी (FIR) से देशभर के श्रद्धालुओं और आम नागरिकों में चिंता व असंतोष है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, ताकि सत्य सामने आ सके और न्याय सुनिश्चित हो। कांग्रेसियों ने यह भी मांग की कि जिन व्यक्तियों ने शंकराचार्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है, उनकी पृष्ठभूमि, परिस्थितियों और संभावित उद्देश्यों की भी गहन जांच होनी चाहिए। उनका तर्क था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी धार्मिक या सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित व्यक्ति के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई विधिसम्मत और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि समाज में शांति, सौहार्द और आपसी विश्वास बना रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी और उच्चस्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उसे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, राजेश प्रजापति, कुंवर सिंह कुशवाहा, दुलीचंद विश्वकर्मा, मुन्ना खान, हीराचंद हौसला, मुख्तार, सुमित सम्राट, देवेंद्र, बाबू सिंह, आशीष सिंह बुंदेला सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में मदरसा बनने के शक में बढ़ी हलचल:चकरनगर के मोहल्ले में निर्माणाधीन इमारत पर विवाद, एक व्यक्ति से पूछताछ
    Next Article
    Rashmika Vijay Wedding: दो बार फेरे लेंगे रश्मिका-विजय, सुबह से रात तक चलेगा शादी का जश्न; शामिल होंगे कई सितारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment