Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन:भाजपा सरकार पर अपमान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुदानंद ब्रह्मचारी सहित कई लोगों के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के आरोपों वाली FIR के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें गौरव भाटी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश की भाजपा सरकार सही सुझावों को सुनना नहीं चाहती और अपनी बात रखने वालों की आवाज दबाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की इसी हठधर्मिता के कारण शंकराचार्य और उनके शिष्यों को परेशान और प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने बताया कि कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर पुलिस ने शंकराचार्य और उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका था। उनके साथ आए बटुकों की चोटी खींचकर उन्हें अपमानित किया गया और थाने ले जाकर प्रताड़ित किया गया। अब, शंकराचार्य, स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज कराई गई है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का हवाला ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का हवाला दिया गया, जो धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक संप्रदायों को अपने मामलों के प्रबंधन का मौलिक अधिकार प्रदान करते हैं। कांग्रेस ने कहा कि शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है। कांग्रेस ने मांग की कि FIR दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि, परिस्थितियाँ और संभावित प्रेरक तत्वों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए। यह रहे मौजूद इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा, राकेश कुशवाह, सपना सोम, सुनीता मंडल, योगी जाटव, अरुण कौशिक, ज़फर अली रिज़वी, सत्यप्रकाश शर्मा, तरुण शर्मा, अवनीश पंवार, नासिर त्यागी, विजय चिकारा, रमाकांत शर्मा, नीरज सोम, नवीनगुर्जर, मतलूब, नेमपाल तोमर, अनीस खान, सुबनेशमावी, सलाउद्दीन सैफी, इरशाद सैफी, भूरा मुंडाली, रईस चौहान, फरमान चौहान, फैसल मंसूरी, उवैस अंसारी, जवाहर सिंह, इरशाद पहलवान, शाहनवाज़ कुरैशी, महबूब इदरीसी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन:शाहजहांपुर में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
    Next Article
    मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या:हस्तिनापुर की घटना, मौके पर ही मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment